Sunday, August 16, 2026
HomeLatest NewsLudhiana में आतंकियों के Encounter के बीच बड़ा खुलासा, सरकारी इमारतों को...

Ludhiana में आतंकियों के Encounter के बीच बड़ा खुलासा, सरकारी इमारतों को उड़ाने की थी तैयारी

हैंडलर  वर्चुअल नंबर के जरिए अपने गुर्गों को अलग-अलग टास्क देता था।

शहर में वीरवार शाम हुई मुठभेड़ के बाद जिस टैरर मॉड्यूल का पर्दाफाश हुआ है, उसके तार सीधे पाकिस्तान की खुफिया एजैंसी आई.एस.आई. से जुड़े मिले है। पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने बताया कि यह पूरा मॉड्यूल पाकिस्तान से ऑप्रेशन किया जा रहा था। हैंडलर  वर्चुअल नंबर के जरिए अपने गुर्गों को अलग-अलग टास्क देता था। वहीं नंबर पाकिस्तान से एक्टिवा था और हैंडलर सीधे वहीं से कॉल करता था।
 मॉड्यूल की जानकारी मिलने पर पुलिस ने ऑप्रेशन चलाते हुए हरियाणा  के फतेहाबाद के अजय, बिहार भोजपुर के अर्श और फिरोजपुर के शमशेर को पहले ही गिरफ्तार किया था। तीनों का क्रिमिनल  रिकार्ड है और ये सभी आई.एस.आई. लिंक्ड मॉड्यूल का हिस्सा थे। पुलिस कमिश्नर  स्वपन शर्मा ने बताया कि पाकिस्तान बेस्ट हैंडलर ने 2 ऑप्रेटिव को ग्रेनेड लेने का टास्क दिया था। तय जगह से ग्रेनेड उठाकर इन्हें एक लोकेशन पर फैंककर बड़ा धमाका करना था, ताकि जनहानि के साथ-साथ पंजाब का माहौल खराब किया जा सके। इस संबंधी सूचना मिलने के बाद पुलिस ने ट्रैप लगाया। दोनों आतंकी बाइक पर बस्ती जोधेवाल से लोडेवाल दिल्ली बाईपास पास जा रहे थे।
टोल प्लाजा के नजदीक पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। घेराबंदी देखते ही उन्होंने पुलिस टीम पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। डी.एस.पी. (इन्वैस्टीगेशन) और उनकी टीम की गाड़ी पर 4 गोलियां मारी गई। इसके बाद भी आतंकियों ने लगातार फायरिंग जारी रखी। पुलिस टीम ने पहले हवाई फायर तक चेतावनी दी लेकिन दोनों आतंकी गोलियां चलाते रहे। मजबूर होकर पुलिस ने 4 राऊंड फायर किए। 3 गोलियां आतंकी राम लाल प्रसाद को लगी, जबकि एक गोली दूसरे आतंकी दीपू को लगी। फिर दोनों को कोबू कर अस्पताल पहुंचाया गया। एक आतंकी की हालत गंभीर बनी हुई है, उसे छाती और पेट में गोली लगी है। फिलहाल उसकी मौत की पुष्टि नहीं हुई है।

डी.जी.पी. बोले-लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े थे आतंकी

सोशल मीडिया पर डी.जी.पी. गौरव यादव ने जानकारी सांझा करते हुए कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी देशभर के कई राज्यों में फैले अपने साथियों और एक विशेदी हैंडलर से लगातार संपर्क में थे। विदेशी हैंडलर ने आरोपियों को राज्य में सरकारी इमारतों सहित कई बड़े टारगेट्स पर हैंड ग्रेनेड से हमला कर दहशत का माहौल बनने का टास्क दिया था। इस कनैक्शन की परतें खोलते हुए पुलिस ने बताया कि आरोपी लॉरेंस बिश्नोई गैंग से भी जुड़े हुए थे। पुलिस ने 3 अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।
RELATED ARTICLES
Google search engine
Google search engine

Most Popular