Saturday, August 15, 2026
HomeLatest NewsPunjab सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, इस इलाके का...

Punjab सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, इस इलाके का SHO सस्पेंड

पंजाब सरकार ने कानून-व्यवस्था में कुछ मामलों पर सख्त रुख अपनाया है।

पंजाब सरकार ने कानून-व्यवस्था में कुछ मामलों पर सख्त रुख अपनाया है। अमृतसर के SSP के निलंबन के बाद अब राजपुरा पुलिस विभाग में भी कड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। राजपुरा थाना सिटी के SHO, किरपाल सिंह को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर लाइन हाजिर कर दिया गया है।
गोलीकांड मामले में लापरवाही का आरोप
सूत्रों के अनुसार SHO किरपाल सिंह पर यह कार्रवाई हाल ही में राजपुरा-सरहिंद रोड पर हुई फायरिंग की घटना से जुड़ी है। जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले एक ढाबे पर गोलीबारी हुई थी, जिसमें ढाबा मालिक का भतीजा पारस गंभीर रूप से घायल हो गया था। SHO पर आरोप है कि इस गंभीर मामले में उन्होंने समय पर कार्रवाई नहीं की और मामले की जांच में सुस्ती दिखाई। इस कारण अधिकारियों ने उन्हें निलंबित कर दिया।
नए SHO की तैनाती
निलंबन के बाद प्रशासन ने तुरंत नई तैनाती की। थाना सदर में कार्यरत इंस्पेक्टर गुरसेवक सिंह को अब राजपुरा थाना सिटी का प्रभार सौंपा गया है। अधिकारियों ने कहा कि इससे पुलिस विभाग में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित होगी।
मुख्यमंत्री का कड़ा संदेश
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बार-बार स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था के उल्लंघन और ड्यूटी में कोताही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अमृतसर और राजपुरा में हुई निलंबन कार्रवाइयों को सरकार की “ज़ीरो टॉलरेंस” नीति के तहत एक स्पष्ट संदेश माना जा रहा है।
RELATED ARTICLES
Google search engine
Google search engine

Most Popular