Saturday, August 15, 2026
HomeLatest Newsपंजाब में फौजी का कांड, AK-47 से पहले पत्नी और सास को...

पंजाब में फौजी का कांड, AK-47 से पहले पत्नी और सास को भूना, फिर खुद को मारी गोली

पूर्व फौजी द्वारा खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया।

गुरदासपुर ज़िले में एक पूर्व फौजी द्वारा खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया। उसने पहले अपनी पत्नी और सास की गोली मारकर हत्या कर दी और उसके बाद खुद को भी गोली मारकर जान दे दी। जानकारी के अनुसार यह बड़ी घटना बीती रात गांव खुथी में हुई।
यहां पूर्व फौजी गुरप्रीत सिंह ने अपनी पत्नी और सास को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद वह सात नंबर स्कीम में जाकर छिप गया और AK-47 लेकर सीढ़ियों में बैठ गया। जब पुलिस ने उसे समझाने की कोशिश की तो उसने खुद को भी गोली मार ली।
बताया जा रहा है कि पूर्व फौजी का अपनी पत्नी और सास से अक्सर झगड़ा होता था, जिसके चलते उसने इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
RELATED ARTICLES
Google search engine
Google search engine

Most Popular