Thursday, October 15, 2026
HomeLatest NewsPunjab में ठंड ने दी दस्तक! तापमान में आई गिरावट

Punjab में ठंड ने दी दस्तक! तापमान में आई गिरावट

पंजाब में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है।

पंजाब में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। राज्य में अधिकतम तापमान में हल्की वृद्धि दर्ज की गई है, जबकि न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट देखने को मिली है। बता दें कि मंगलवार की सुबह से ही आसमान साफ रहा और धूप खिली नजर आई, जिससे दिन के समय हल्की गर्मी का एहसास हुआ।
मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार, आने वाले 15 दिनों तक पंजाब के अधिकांश हिस्सों में मौसम लगभग स्थिर रहेगा। दोपहर में हल्की गर्मी महसूस हो सकती है, जबकि सुबह और रात के समय ठंडक का असर बना रहेगा। दिन का अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस, वहीं न्यूनतम तापमान 15 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
वहीं, अमृतसर, गुरदासपुर और पठानकोट जैसे सीमावर्ती जिलों में तापमान अन्य क्षेत्रों की तुलना में थोड़ा कम रहेगा। इन जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रहने की उम्मीद जताई गई है।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस वर्ष पंजाब में ठंड का मौसम सामान्य से लंबा चलने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में हाल ही में हुई बर्फबारी के कारण पंजाब के तापमान पर भी असर पड़ना शुरू हो गया है। अगले कुछ हफ्तों में पश्चिमी विक्षोभों के सक्रिय रहने की उम्मीद है, जिससे हिमाचल में भारी बर्फबारी हो सकती है और इसका सीधा असर पंजाब के मौसम पर दिखाई देगा।
विशेषज्ञों ने यह भी अनुमान जताया है कि इस साल कोहरा सामान्य से अधिक घना रह सकता है और तापमान में धीरे-धीरे गिरावट दर्ज की जाएगी। कुल मिलाकर, पंजाब में अगले दो हफ्तों तक दिन में हल्की गर्मी और रात में ठंडक का संतुलित मौसम बना रहेगा।
RELATED ARTICLES
Google search engine
Google search engine

Most Popular