Wednesday, October 21, 2026
HomeLatest NewsT-20 गेंदबाजों की सूची में भारतीय स्पिनर Varun Chakaravarthy नं. 1 पर...

T-20 गेंदबाजों की सूची में भारतीय स्पिनर Varun Chakaravarthy नं. 1 पर पहुंचे

न्यूजीलैंड के जैकब डफी को पछाड़कर भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने आईसीसी की ताजा टी-20 गेंदबाजों की रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है।

 न्यूजीलैंड के जैकब डफी को पछाड़कर भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने आईसीसी की ताजा टी-20 गेंदबाजों की रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। वरुण चक्रवर्ती ने 3 पायदान की छलांग लगाते हुए अपने करियर में पहली बार शीर्ष स्थान हासिल किया है। चक्रवर्ती से पहले जसप्रीत बुमराह और रवि बिश्नोई आईसीसी टी-20 अंतर्राष्ट्रीय गेंदबाजों की रैंकिंग में नं.1 स्थान अपने नाम कर चुके हैं। भारतीय गेंदबाज अब टैस्ट और टी-20 गेंदबाजों की रैंकिंग में शीर्ष पर हैं। जसप्रीत बुमराह लाल गेंद के फॉर्मेट में नं.1 गेंदबाज के रूप में मौजूद हैं।
मौजूदा एशिया कप में भारत के स्पिन आक्रमण की अगुवाई कर रहे कुलदीप यादव 16 पायदान की छलांग लगाकर 23वें स्थान पर पहुंच गए हैं। कुलदीप यादव ने यूएई के खिलाफ 4, जबकि पाकिस्तान के विरुद्ध 3 विकेट हासिल किए थे। ऑस्ट्रेलिया के एडम जांपा एक पायदान की छलांग के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि श्रीलंका के नुवान तुषारा ने 6 पायदान की छलांग लगाकर छठा स्थान हासिल किया है। इस लिस्ट में पाकिस्तान के सूफियान मुकीम 4 पायदान ऊपर चढ़कर 11वें स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि अबरार अहमद 11 पायदान ऊपर 16वें पायदान पर पहुंच गए। भारत के अक्षर पटेल ने एक स्थान की छलांग लगाते हुए 12वां स्थान अपने नाम कर लिया है।
बल्लेबाजों की रैंकिंग की बात करें, तो अभिषेक शर्मा पहले स्थान पर बने हुए हैं। उन्होंने करियर की सर्वोच्च 884 रेटिंग हासिल की है। इंगलैंड के बल्लेबाज फिल साल्ट और जोस बटलर एक-एक स्थान ऊपर चढ़कर क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव को एक स्थान का नुक्सान हुआ है। वह अब 7वें पायदान पर हैं। श्रीलंका के पथुम निसांका ने उनकी जगह छठे स्थान पर कब्जा कर लिया है। डेवाल्ड ब्रेविस दो स्थान की छलांग लगाकर 11वें पायदान पर हैं।
RELATED ARTICLES
Google search engine
Google search engine

Most Popular