Tuesday, September 1, 2026
HomeLatest Newsपंजाब पुलिस ने मोहाली से शूटर को किया गिरफ्तारः पिस्टल समेत 6...

पंजाब पुलिस ने मोहाली से शूटर को किया गिरफ्तारः पिस्टल समेत 6 कारतूस बरामद

पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स AGTF ने मोहाली एरिया में एक गैंगस्टर को दबोचा है।

पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स AGTF ने मोहाली एरिया में एक गैंगस्टर को दबोचा है। आरोपी हिमाचल प्रदेश के ऊना में हुई हत्या में शामिल था। वहीं, विदेश में बैठे अपने हैंडलर से जुड़ा हुआ था। आरोपी के पास से एक पिस्टल और 6 कारतूस बरामद हुए है।
आरोपी की पहचान विपिन कुमार निवासी बस्सी मुदा, बाघपुर मंदिर, होशियारपुर के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि पूछताछ में कई खुलासे होंगे।
हिमाचल में हुई हत्या में शामिल था
शुरूआती जांच से पता चला है कि काबू किया गया विपिन कुमार हिमाचल प्रदेश के ऊना के ख्वाजा बसल गांव में राकेश कुमार उर्फ गग्गी की हत्या में शामिल मुख्य शूटरों में से एक था। यह घटना विदेशी गैंगस्टर लाडी भज्जल उर्फ कूनर और मोनू गुज्जर (रवि बलाचौरिया गिरोह) और बब्बी राणा (सोनू खत्री गिरोह) के बीच गैंगवार का सीधा परिणाम थी। मृतक, राकेश कुमार उर्फ गग्गी, विदेशी गैंगस्टर बब्बी राणा का सहयोगी था। जो सोनू खत्री का करीबी सहयोगी है।
कटिंग करवाते समय हुई थी हत्या
ऊना के अप्पर बसाल में रविवार, 27 जुलाई को राकेश कुमार उर्फ गग्गी की हत्या उस समय हुई, जब वह नाई की दुकान पर बाल कटवाने गया था। हमलावर मोटरसाइकिल पर आए थे। उन्होंने पीड़ित पर लगभग सात-आठ राउंड फायर किए, लेकिन राकेश के साथियों पर एक भी गोली नहीं चलाई। यह घटना ऊना से लगभग 7 किलोमीटर दूर, चंडीगढ़-धर्मशाला राजमार्ग पर स्थित दुकान में हुई।
सोशल मीडिया पर ली हत्या की जिम्मेदारी हत्या के बाद नारायणगढ़ के दो बदमाश, लाडी कुमार और वेंकट गर्ग ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर राकेश की हत्या की जिम्मेदारी ली थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली और ऊना के एक अन्य बदमाश मनी राणा को भी टैग किया, जो इस समय जेल में है। इसके बाद एक अन्य बदमाश, बब्बी राणा ने खुद को बचित्तर गैंग से जुड़ा बताते हुए राकेश उर्फ गग्गी की हत्या से जुड़े सभी लोगों को मारने की कसम खाई। यह भी सामने आया है कि राकेश के खिलाफ हिमाचल प्रदेश में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Google search engine
Google search engine

Most Popular