एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले संभावित क्रिकेट मैच को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है।
एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले संभावित क्रिकेट मैच को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। इस बार विरोध का स्वर हिमाचल प्रदेश विधानसभा से उठ रहा है, जहां बुधवार को मानसून सत्र के दौरान कांग्रेस विधायक मलेंद्र राजन ने एक अहम प्रस्ताव पेश किया। उन्होंने भारत-पाक मैच को रद्द करने की मांग करते हुए कहा कि ऐसे समय में जब सीमा पर तनाव और शहादत की खबरें आती हैं, तब दोनों देशों के बीच क्रिकेट खेला जाना देश की भावनाओं के खिलाफ है।
विधायक राजन का कहना है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) द्वारा पाकिस्तान के साथ खेलने की स्वीकृति देना गलत संकेत भेजता है। उन्होंने सदन में कहा कि क्रिकेट सिर्फ खेल नहीं बल्कि राष्ट्रीय भावना से जुड़ा विषय है। जब हमारे जवान सीमा पर जान दे रहे हैं, ऐसे में पाकिस्तान से खेलना शहीदों के बलिदान का अपमान है।


