Saturday, August 8, 2026
HomeLatest NewsPunjab में अकाली वर्कर के घर चलीं ताबड़तोड़ गोलियां

Punjab में अकाली वर्कर के घर चलीं ताबड़तोड़ गोलियां

डेरा बाबा नानक के गांव वैरोके में रात उस समय दहशत का माहौल बन गया ।

डेरा बाबा नानक के गांव वैरोके में रात उस समय दहशत का माहौल बन गया जब एक अज्ञात व्यक्ति ने अकाली दल के एक वर्कर के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन यह गोलीबारी रंगदारी के एक मामले को लेकर की गई है।
जानकारी के अनुसार, अकाली वर्कर से 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी, लेकिन रकम न देने पर इस घटना को अंजाम दिया गया। घर के बाहर लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे में आरोपी की तस्वीरें कैद हो गईं। सी.सी.टी.वी. में वह व्यक्ति फायरिंग करता साफ दिखाई दे रहा है, जिसने घर पर लगातार 8 राउंड फायरिंग की। इस बीच, पुलिस मौके पर पहुंच गई और सबूत इकट्ठा कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Google search engine
Google search engine

Most Popular