Saturday, October 24, 2026
HomeLatest NewsCM Bhagwant Maan का Captain Amarinder पर बड़ा हमला

CM Bhagwant Maan का Captain Amarinder पर बड़ा हमला

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भाजपा नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह पर बड़ा हमला बोला है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भाजपा नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह पर बड़ा हमला बोला है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि कैप्टन साहब, आज आपको नशा तस्करों के मानवाधिकारों की चिंता तब हुई जब आपके और आपके भतीजे के राज में लोगों के पुत्त तड़प-तड़प कर मर रहे थे, उस समय आप महफिलों में बैठे थे। अब पंजाब आप सभी के दोहरे चेहरों को जान गया है, लेकिन दुर्भाग्य से बहुत कुछ खोने के बाद। भाजपा अब आपके बयान को व्यक्तिगत बताकर अपना पल्ला झाड़ लेगी। गुटका साहिब जी की शपथ कहां गई?
क्या है मामला? 
गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्वीट कर बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ की गई कार्रवाई को राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताया था और इस कार्रवाई की निंदा की थी। अब पंजाब सरकार ने भी कैप्टन अमरिंदर सिंह पर हमला बोलते हुए कहा है कि गुटका साहिब जी की जो शपथ आप ने ली थी, उसका क्या हुआ। अब आपका दोहरा चेहरा सबके सामने आ गया है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Google search engine
Google search engine

Most Popular