Saturday, October 24, 2026
HomeLatest NewsJalandhar में नशा तस्कर के खिलाफ Action, नगर निगम ने ढहाया अवैध...

Jalandhar में नशा तस्कर के खिलाफ Action, नगर निगम ने ढहाया अवैध कब्जा, पूरा परिवार जेल में बंद

पंजाब में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत जालंधर पुलिस और नगर निगम ने एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।

पंजाब में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत जालंधर पुलिस और नगर निगम ने एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। हरदयाल नगर इलाके में रहने वाले कुख्यात नशा तस्कर विजय कुमार उर्फ लड्डू के घर के बाहर बने अवैध ढांचे को आज पुलिस की मौजूदगी में ध्वस्त कर दिया गया।
नगर निगम के अधिकारी हरविंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी कई बार नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। जिसके बाद आज सुबह नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण को जेसीबी की मदद से तोड़ दिया।
इस कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात किया गया था ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।
20 केस दर्ज, पूरा परिवार जेल में बंद
एसीपी आतिश भाटिया ने बताया कि आरोपी विजय कुमार पर नशा तस्करी से जुड़े करीब 20 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि विजय का पूरा परिवार फिलहाल कपूरथला जेल में बंद है। तस्करी के इस नेटवर्क में परिवार के कई सदस्य शामिल थे, जिनकी गिरफ्तारी पहले ही की जा चुकी है।
नशा कारोबारियों पर प्रशासन का शिकंजा
जालंधर प्रशासन द्वारा हाल ही में नशा तस्करों और उनके अवैध निर्माणों के खिलाफ एक विशेष अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत अब तक कई तस्करों की संपत्तियों को जब्त या ध्वस्त किया जा चुका है।
प्रशासन का साफ संदेश है कि नशे का कारोबार करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा चाहे वो जेल में हों या बाहर।
हरदयाल नगर के स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस कार्रवाई का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि इस तरह के कड़े कदम इलाके को नशा मुक्त बनाने में मददगार साबित होंगे।
यह कार्रवाई जालंधर को नशा मुक्त बनाने की दिशा में एक और मजबूत कदम मानी जा रही है। प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में ऐसे कई और तस्करों पर शिकंजा कसा जाएगा।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Google search engine
Google search engine

Most Popular