Thursday, August 6, 2026
HomeLatest Newsपूर्व अकाली नेता कुलदीप सिंह मुंडियां के पूर्व पीए की हत्या में...

पूर्व अकाली नेता कुलदीप सिंह मुंडियां के पूर्व पीए की हत्या में शामिल सुपारी किलर जम्मू से गिरफ्तार

 लुधियाना पुलिस सिर्फ हवा में तीर चलाती रही और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने उसके एक हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया।

पूर्व अकाली नेता जगदेव सिंह तलवंडी के पूर्व पीए कुलदीप सिंह मुंडियां की हत्या में लुधियाना पुलिस सिर्फ हवा में तीर चलाती रही और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने उसके एक हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया। जम्मू पुलिस ने कुलदीप मुंडियां की हत्या में शामिल सुपारी किलर गुरबचन सिंह को लुधियाना पुलिस के हवाले कर दिया है। लुधियाना पुलिस अब गुरबचन सिंह से पूछताछ कर रही है। अब तक पूछताछ में यह बात सामने आई है कि गुरबचन सिंह को कुलदीप सिंह मुंडियां के किसी नजदीकी ने ही हत्या के लिए हायर किया था।
डीसीपी इंवैस्टिगेशन हरपाल सिंह ने बताया कि कुलदीप सिंह मुंडियां की हत्या के बाद आरोपी जम्मू चले गया था। उन्होंने बताया वो जम्मू में अपने किसी जानकार के पास था। जम्मू के बाग ए बुआ थाना पुलिस को किसी ने जानकारी दी कि एक अज्ञात व्यक्ति वहां पर रह रहा है, जिसके बाद वहां की पुलिस ने रेड की और उन्होंने गुरबचन सिंह को हिरासत में लिया। पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि वह लुधियाना में एक मर्डर करने के बाद यहां आकर रहने लगा है। जम्मू पुलिस ने तुरंत लुधियाना पुलिस के साथ संपर्क किया। उन्होंने बताया कि लुधियाना पुलिस की टीम जम्मू गई और आरोपी को लेकर लुधियाना आ गई। उन्होंने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। जल्दी ही हत्या के मुख्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Google search engine
Google search engine

Most Popular