Thursday, August 6, 2026
HomeLatest NewsLudhiana के इस इलाके में सिलेंडर फटने से हुआ धमाका, पति-पत्नी झुलसे,...

Ludhiana के इस इलाके में सिलेंडर फटने से हुआ धमाका, पति-पत्नी झुलसे, हालत गंभीर

शहर के फोकल प्वाइंड के अधीन आते राजीव गांधी कालोनी से बड़ी खबर सामने आई है।

शहर के फोकल प्वाइंड के अधीन आते राजीव गांधी कालोनी से बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक घर के बरामदे में खाना बनाते समय अचानक गैस सिलेंडर में जोरदार धमाका हो गया। इस हादसे में एक दंपति गंभीर रूप से झुलस गया, जिन्हें इलाज के लिए पहले सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन हालत बिगड़ने पर दोनों को चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।
हादसे के वक्त खाना बना रही थी महिला
स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसे के समय महिला बरामदे में खाना बना रही थी, तभी अचानक गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया। धमाका इतना तेज था कि पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। महिला और उसका पति गंभीर रूप से झुलस गए।
इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर
घायलों को तत्काल पास के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने महिला की स्थिति को गंभीर बताते हुए उसे PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया। थोड़ी देर बाद पुरुष की हालत भी बिगड़ने लगी, जिसके बाद उसे भी चंडीगढ़ भेजने का फैसला लिया गया। बताया जा रहा है कि महिला 60 से 70 प्रतिशत तक झुलस चुकी हैं, जबकि पुरुष 45 प्रतिशत तक जल चुके हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि वे स्वयं उन्हें इलाज के लिए चंडीगढ़ ले जा रहे हैं।
स्थानीय लोगों ने निभाई अहम भूमिका
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत झुलसे दंपति को अस्पताल पहुंचाया और प्रशासन को सूचना दी। उन्होंने बताया कि अगर समय पर मदद न की जाती, तो हालात और भी ज्यादा गंभीर हो सकते थे।
प्रशासन से मांग
स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से घायलों के इलाज में मदद करने और इलाके में गैस सिलेंडर की सुरक्षा जांच बढ़ाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Google search engine
Google search engine

Most Popular