पंजाब पुलिस को नशा तस्करी के खिलाफ अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है। अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 10 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है और इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई से सीमा पार संचालित मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है।
मामले में थाना घरिंडा में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर तस्करी नेटवर्क के आगे और पीछे जुड़े सभी लोगों की पहचान करने में जुटी है। साथ ही पूरे सप्लाई चेन का खुलासा कर उसे पूरी तरह ध्वस्त करने के लिए जांच तेज कर दी गई है।
पंजाब पुलिस ने दोहराया है कि राज्य को नशा मुक्त बनाने और ड्रग तस्करी के नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए उसका अभियान लगातार जारी रहेगा।


