पंजाब के मोहाली में एक अत्याधुनिक टैक्सटाइल्स मैन्युफैक्तिचरंग यूनिट-ऑर्टेक टैक्सटाइल्स की स्थापना की है।
‘मेक इन इंडिया’ और ‘विकसित भारत’ की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए, भारत की सबसे बड़ी ऑर्थोपेडिक सहायक उपकरण निर्माता कंपनी टाइनॉर ऑर्थोटिक्स ने पंजाब के मोहाली में एक अत्याधुनिक टैक्सटाइल्स मैन्युफैक्तिचरंग यूनिट-ऑर्टेक टैक्सटाइल्स की स्थापना की है। बैकवर्ड इंटीग्रेशन मॉडल के तहत निर्मित यह प्लांट टाइनॉर ऑर्थोटिक्स की सभी तरह की रॉ मैटीरियल्स की जरूरतों को पूरा करेगा। यह इंडस्ट्रीयल यूनिट 6 एकड़ में फैली हुई है और जमीन, इंफ्रास्ट्रक्चर और एडवांस्ड मशीनरी सहित 300 करोड़ के निवेश के साथ स्थापित की गई है।
इस अत्याधुनिक प्लांट का उद्घाटन मुख्यातिथि तरु णप्रीत सिंह सोंध, उद्योग, आईटी और श्रम मंत्री, पंजाब सरकार ने किया। मोहाली के विधायक कुलवंत सिंह भी गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में इस अवसर पर उपस्थित थे। इस मौके पर डॉ. पीजे सिंह, मैनेजिंग डायरैक्टर (एमडी), टाइनॉर ऑर्थोटिक्स और एजे सिंह, एग्जीक्यूटिव डायरैक्टर, टायनॉर ऑर्थोटिक्स भी मौजूद थे। सौंध ने मोहाली में प्लांट लगाने के लिए टाइनॉर ग्रुप की सराहना करते हुए कहा कि डॉ. पीजे सिंह ने मोहाली में जमीन खरीदकर नए यूनिट्स स्थापित करके जो किया है, वह पंजाब के विकास के लिए उनके मजबूत इरादे और समर्पण को दर्शाता है। डॉ. पीजे सिंह, मैनेजिंग डायरैक्टर, टाइनॉर ऑर्थोटिक्स ने बताया कि टायनॉर ग्रुप वर्तमान में 600 करोड़ रुपए की मजबूत उत्पादन क्षमता के साथ काम कर रहा है।
ऑर्टेक टैक्सटाइल्स के इंटीग्रेशन के माध्यम से योजनाबद्ध विस्तार के साथ, ग्रुप की यह क्षमता 2,000 करोड़ रुपए तक बढ़ने का अनुमान है। डॉ. पीजे सिंह, ने प्लांट के उद्घाटन से पहले मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि ष्यह महत्वपूर्ण ग्रोथ न केवल हमारे मैन्युफैक्तिचरंग फुटप्रिंट को मजबूत करेगी बल्किअनुमानित 1,000 से 1,500 व्यक्तियों के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा करेगी, जो क्षेत्नीय आर्थिक विकास में और महत्वपूर्ण योगदान देगी। डॉ. सिंह ने कहा कि ‘‘ऑर्टेक टेक्सटाइल्स की शुरु आत ग्रुप की पूर्ण आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, क्योंकि यह युनिट आयातित कच्चे माल, विशेष रूप से चीन से आयातित कच्चे माल पर निर्भरता को काफी हद तक समाप्त कर देगी।
इस प्लांट में, हम टायनॉर की आर्थोपेडिक एड मैन्युफैक्तिचरंग सुविधाओं में कैप्टिव उपयोग के लिए हाई क्वालिटी वाले टेक्नीकल टेक्सटाइल्स का उत्पादन करेंगे। डॉ. सिंह ने कहा कि नए प्लांट से उत्पाद की गुणवत्ता में 25 प्रतिशत की वृद्धि होने और कच्चे माल की लागत में भी 25 प्रतिशत की कमी आने की उम्मीद है, जिससे कंपनी भारत और वैश्विक स्तर पर अधिक प्रतिस्पर्धी, किफायती और प्रीमियम गुणवत्ता वाले मैडीकल एड उत्पाद पेश करने में सक्षम होगी।