Monday, April 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeLatest NewsJalandhar में बड़ी घोषणा… 4 दिन बंद रहेंगी इस इलाके की दुकानें,...

Jalandhar में बड़ी घोषणा… 4 दिन बंद रहेंगी इस इलाके की दुकानें, समय रहते निपटा लें अपने काम

जालंधर के फर्नीचर बाजार से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है।

 जालंधर के फर्नीचर बाजार से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। नकोदर चौक स्थित फर्नीचर मार्केट में आगामी 19 जून से 22 जून तक सभी दुकानें पूरी तरह से बंद रहेंगी। यह फैसला फर्नीचर एसोसिएशन द्वारा गर्मी की छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
-फर्नीचर एसोसिएशन ने की घोषणा
फर्नीचर एसोसिएशन की हाल ही में हुई बैठक में सभी दुकानदारों की सहमति से यह निर्णय लिया गया। एसोसिएशन के प्रधान ने बताया कि अत्यधिक गर्मी के कारण कारोबारियों और कर्मचारियों को कुछ दिनों का विश्राम देने के उद्देश्य से यह छुट्टियां निर्धारित की गई हैं।
-चार दिन नहीं खुलेगी मार्किट
उन्होंने स्पष्ट किया कि इन चार दिनों के दौरान मार्केट से जुड़ी कोई भी दुकान नहीं खुलेगी। यदि कोई दुकानदार इस फैसले का उल्लंघन करता है और अपनी दुकान खोलता है, तो एसोसिएशन की ओर से उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और बहिष्कार भी किया जा सकता है। इस कदम को व्यापारियों ने भी सराहा है, क्योंकि इससे उन्हें परिवार के साथ समय बिताने और गर्मी से राहत पाने का अवसर मिलेगा। वहीं, ग्राहकों को सलाह दी गई है कि वे आवश्यक खरीदारी 18 जून तक पूरी कर लें, ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments