Friday, April 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeLatest NewsCreta Car में सवार गैंगस्टरों ने सड़क पर मचाया आतंक, Police पर...

Creta Car में सवार गैंगस्टरों ने सड़क पर मचाया आतंक, Police पर की फायरिंग

लुधियाना शहर में मंगलवार रात हरियाणा नंबर की क्रेटा कार में सवार गैंगस्टरों ने सड़कों पर कहर बरपाया।

 लुधियाना शहर में मंगलवार रात हरियाणा नंबर की क्रेटा कार में सवार गैंगस्टरों ने सड़कों पर कहर बरपाया। आरोपियों ने पहले पुलिस को देखकर रुकने के बजाय तेज रफ्तार में वाहन भगाया, फिर पुलिस पीछा करने लगी तो आरोपियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। इस खतरनाक पीछा-फायरिंग के दौरान आरोपियों ने कई वाहन चालकों को टक्कर मार दी, जिसमें 4 से 5 राहगीर घायल हो गए।
-पुलिस पर किया हमला, जवाब में चली गोलियां
घटना थाना डिवीजन नंबर 4 क्षेत्र के छावनी मोहल्ला की है, जहां पुलिस ने रात के समय नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान एक तेज रफ्तार काली क्रेटा पुलिस नाके को तोड़ते हुए निकली। जब पुलिस ने कार रुकवाने का प्रयास किया, तो कार में सवार तीन बदमाशों ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए तीन राउंड फायर किए। इसी दौरान बदमाशों ने पुलिस की गाड़ी को भी टक्कर मारी, जिससे उसका टायर फट गया और गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई।
-बहादुरके रोड पर मचाया कहर
बदमाशों की गाड़ी बहादुरके रोड की ओर भागी, जहां सड़क पर मौजूद भीड़ के बीच उन्होंने एक ऑटो और कुछ अन्य वाहनों को टक्कर मार दी। एक महिला समेत कई राहगीरों को घायल करने के बाद उनकी गाड़ी भौरा गांव की ओर निकली। मोड़ काटते वक्त उनकी तेज रफ्तार क्रेटा एक घर की दीवार से जा टकराई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
-आरोपियों की पहचान
कार छोड़कर तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, इनमें से दो सगे भाई हैं और सभी छावनी मोहल्ला के निवासी बताए जा रहे हैं। कार की तलाशी के दौरान पुलिस को किसान संघर्ष कमेटी का स्टीकर, हुक्के की पाइप और कुछ संदिग्ध दवाइयां मिली हैं। पुलिस ने क्रेटा को कब्जे में लेकर एफआईआर दर्ज कर ली है। फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी गई है।
-ACP अनिल भनोट मौके पर पहुंचे
घटना की सूचना मिलते ही ACP अनिल भनोट मौके पर पहुंचे। कई थानों की फोर्स के साथ उन्होंने घटनास्थल की जांच की और लोगों से पूछताछ की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फरार बदमाशों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments