Saturday, August 29, 2026
HomeLatest NewsJaguar Car के टूटे शीशे... London में Sunanda Sharma के साथ बड़ी...

Jaguar Car के टूटे शीशे… London में Sunanda Sharma के साथ बड़ी वारदात

मशहूर पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा के साथ लंदन में बड़ी वारदात सामने आई है।

 मशहूर पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा के साथ लंदन में बड़ी वारदात सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, सिंगर सुनंदा शर्मा लंदन में इन दिनों किसी काम के सिलसिले में गईं हुई हैं, जहां पर चोरों ने उनकी लग्जरी कार जगुआर को निशाना बनाते हुए तोड़फोड़ की और लाखों रुपए का सामान चुरा लिया। चोरी हुए सामान में 2 महंगे लुई वुइटन के बैग, एक अटैची और अन्य कीमती सामान शामिल है।
PunjabKesari
इस घटना संबंधी जानकारी खुद सुनंदा शर्मा ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। उन्होंने अपनी टूटी हुई कार की तस्वीरें साझा करते हुए कहा, ”मैं इस वक्त लंदन में हूं और ये मेरी कार की स्थिति है। मेरी जगुआर कार का पिछला शीशा और पिछली सीट के शीशे टूटे हुए थे। शरारती तत्वों ने मेरी मेहनत की कमाई से खरीदे गए 2 लुई वुइटन बैग्स, एक अटैची, एक लुई वुइटन का हैंडबैग और अन्य सामान चुरा लिया है। दोनों मेरे फेवरेट बैग थे, जोकि चोरों ने चुरा लिए हैं।”
PunjabKesari
तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सुनंदा शर्मा की कार का पिछला शीशा और साइड विंडो तोड़ी गई है और कार के अंदर कांच के टुकड़े बिखरे पड़े हैं। इस घटना के बाद सुनंदा काफी आहत हैं और उन्होंने लंदन में सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं।
अब देखना यह होगा कि स्थानीय पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है और क्या सुनंदा को उनका कीमती सामान वापस मिल पाएगा। यह घटना लंदन में घूमने या काम के लिए जा रहे भारतीय नागरिकों के लिए भी एक चेतावनी है कि विदेशों में भी सतर्क और सावधान रहना बेहद जरूरी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Google search engine
Google search engine

Most Popular