Sunday, June 21, 2026
HomeLatest NewsPunjab Police ने ISI जासूसी नेटवर्क का किया भंडाफोड़, तरनतारन से गगनदीप...

Punjab Police ने ISI जासूसी नेटवर्क का किया भंडाफोड़, तरनतारन से गगनदीप सिंह गिरफ्तार

गगनदीप पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और खालिस्तानी समर्थक.

 पंजाब पुलिस की काउंटर-इंटेलिजेंस विंग को मिली अहम सूचना के आधार पर तरनतारन पुलिस ने एक संयुक्त अभियान के तहत मोहल्ला रोडूपुर, गली नजर सिंह वाली, तरनतारन निवासी गगनदीप सिंह उर्फ गगन को गिरफ्तार किया है। बता दें गगनदीप पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और खालिस्तानी समर्थक गोपाल सिंह चावला के संपर्क में रहकर सेना से जुड़ी संवेदनशील जानकारी साझा करने का गंभीर आरोप है।
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान कर रहा था सेना की जासूसी
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गगनदीप सिंह भारतीय सेना की गतिविधियों, तैनाती और रणनीतिक स्थानों से जुड़ी गोपनीय जानकारी पाकिस्तान को भेज रहा था। यह जानकारी वह ऑपरेशन सिंदूर के दौरान साझा कर रहा था, जिससे देश की राष्ट्रीय सुरक्षा को गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया था।
पांच वर्षों से पाकिस्तानी एजेंटों के संपर्क में था
जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि गगनदीप सिंह पिछले पांच वर्षों से पाकिस्तान स्थित खालिस्तानी आतंकी गोपाल सिंह चावला के संपर्क में था। इसी माध्यम से उसकी पहचान पाकिस्तान के आईएसआई ऑपरेटिव (PIO) से कराई गई थी। गगनदीप को इस गतिविधि के लिए भारतीय बैंकिंग चैनलों के जरिए भुगतान भी किया गया था, जो सीधे पाकिस्तानी एजेंटों द्वारा ट्रांसफर किया गया।
मोबाइल फोन से अहम सबूत बरामद
गिरफ्तार आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है जिसमें वह संवेदनशील सूचनाएं आईएसआई एजेंटों को भेजता था। फोन से 20 से अधिक संदिग्ध आईएसआई संपर्कों की जानकारी भी प्राप्त हुई है।
पुलिस की तकनीकी और वित्तीय जांच जारी है ताकि इस जासूसी नेटवर्क के पूरे विस्तार का पता लगाया जा सके और इसके अन्य सहयोगियों की पहचान की जा सके।
आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम के तहत मामला दर्ज
गगनदीप के खिलाफ पीएस सिटी, तरनतारन में आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने कहा है कि यह केवल शुरुआत है और आगे की गहन जांच से इस जासूसी नेटवर्क के और भी चेहरों का पर्दाफाश हो सकता है।
पंजाब पुलिस का बयान
पंजाब पुलिसने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि, “हमारे राष्ट्र की संप्रभुता और अखंडता की रक्षा करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments