Sunday, June 21, 2026
HomeLatest NewsMLA Raman Arora की मोहाली में खरीदी Properties को लेकर जांच तेज

MLA Raman Arora की मोहाली में खरीदी Properties को लेकर जांच तेज

विजीलैंस ने रात 10 बजे करवाया रमन अरोड़ा का मैडीकल

भ्रष्टाचार के आरोप में विजीलैंस द्वारा गिरफ्तार किए आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा को दिनभर पूछताछ के बाद विलीजैंस रात 10 बजे करीब मैडीकल करवाने के लिए सिविल अस्पताल में पहुंची। इस दौरान मैडीकल में अरोड़ा फिट पाए गए। इसके बाद उन्हें फिर विजीलैंस उन्हें पूछताछ के लिए अपने साथ लेकर चली गई।
सनद रहे कि भ्रष्टाचार मामले में फंसे विधायक रमन अरोड़ा पर सैंट्रल हलके में बन रही इमारतों को चिन्हित कर नोटिस निकलवाने और फिर सैटिंग कर भ्रष्टाचार के तहत लाखों रुपए लेने के आरोप हैं। विजीलैंस लुधियाना रेंज के एस.एस.पी. जगतप्रीत सिंह द्वारा  विधायक रमन अरोड़ा की मोहाली के साथ सटे न्यू चंडीगढ़ इलाके में खरीदी गई कुछ संपत्तियों के बारे जांच की गई। विजीलैंस के मुताबिक विधायक रमन अरोड़ा द्वारा काफी बड़ी अमाउंट में पैसे मोहाली में इन्वैस्ट कि गए हैं।

जांच के दौरान विधायक रमन अरोड़ा की उक्त प्रॉपर्टियों की निशानदेही करवाई गई है। हालांकि कुछ प्रॉपर्टियों के बारे विजीलैंस द्वारा जांच पुख्ता हो चुकी है कि विधायक द्वारा जिन अलग-अलग लोगों के नाम पर रजिस्ट्रियां करवाई गई हैं, उसमें विधायक का ही भ्रष्टाचार के तहत कमाया पैसा लगा है। उक्त लोगों का विधायक रमन अरोड़ा का कनैक्शन विजीलैंस को मिल चुका है। जिसको लेकर विजीलैंस ने अब आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments