Thursday, October 15, 2026
HomeLatest NewsAmritsar Bypass हाईवे के पास धमाका, रखने आए युवक के हाथ...

Amritsar Bypass हाईवे के पास धमाका, रखने आए युवक के हाथ में ही फटा बम

पंजाब में आए दिन धमाके की घटनाएं सामने आ रही हैं।

पंजाब के अमृतसर बायपास मंगलवार सुबह बड़ा धमाका हुआ। इसके बाद मौके पर आसपास के लोग भी जमा हो गए और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। सूत्रों की मानें तो जो शख्स बम रखने आया था, उसी के हाथ में बम फट गया। इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

फिलहाल पुलिस ने इलाके को घेर लिया है और धमाके की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह साफ नहीं हुआ कि धमाका किस वजह से हुआ। पुलिस फिलहाल हर एंगल से जांच कर रही है। वहीं घायल व्यक्ति को पुलिस ने हॉस्पिटल भिजवाया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Google search engine
Google search engine

Most Popular