पंजाब सरकार ने पटियाला जिले के 8 गांवों को मोहाली जिले में शामिल करने की अधिसूचना जारी कर दी है।
पटियाला जिले के 8 गांवों को मोहाली जिले में शामिल किया गया है। इस संबंध में सरकार द्वारा अधिसूचना जारी की गई। इन गांवों के मोहाली में आते ही लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। इसके अलावा उनकी जमीन का मूल्य भी बढ़ेगा। क्योंकि मोहाली का सर्किल रेट काफी ऊंचा है। इस संबंध में हाल ही में पंजाब विधानसभा में एक प्रस्ताव पारित किया गया।
पटियाला के वे गांव जो मोहाली में शामिल किये गये हैं। इनमें मानकपुर, खेड़ा गंजू, उरना, चंगेरा, ऊंचा खेड़ा, गुरदितपुरा, हदितपुरा और लाहला गांव शामिल हैं।



