Monday, July 13, 2026
HomeLatest NewsPunjab में रेल यात्रियों को होगी परेशानी… शताब्दी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें...

Punjab में रेल यात्रियों को होगी परेशानी… शताब्दी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें करेंगी लेट, जाने वजह

राज्य में आज यात्रियों के लिए एक बड़ी परेशान करने वाली खबर सामने आई है।

राज्य में आज यात्रियों के लिए एक बड़ी परेशान करने वाली खबर सामने आई है। अमृतसर से नई दिल्ली जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस लगभग 2 घंटे लेट हो गई। इस देरी का कारण सरहिंद रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को रोककर रखे जाने को बताया जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार, शताब्दी एक्सप्रेस को राजपुरा के पास एक गंभीर तकनीकी समस्या का सामना करना पड़ा। एचडी वायर टूटने के कारण ट्रेन आगे नहीं बढ़ सकी, और इसे रिपेयर करने में करीब डेढ़ घंटे का समय लगा। इस वजह से न केवल शताब्दी एक्सप्रेस, बल्कि कई अन्य ट्रेनें भी प्रभावित हुईं। साहनेवाल से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों को डायवर्ट करके दिल्ली की ओर भेजा गया, जिससे यात्रियों को अतिरिक्त समय और असुविधा का सामना करना पड़ा।
-रेलवे अधिकारियों ने दी जानकारी
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, समस्या के समाधान के बाद ट्रेनें फिर से सामान्य रूप से चल पाईं, लेकिन इस घटना ने पंजाब से दिल्ली के बीच ट्रेन यात्रियों को भारी दिक्कतें दीं। शताब्दी एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेन की देरी से यात्रियों के कार्यक्रम प्रभावित हुए हैं और रेलवे प्रशासन को इस स्थिति से निपटने के लिए जल्द ही सुधारात्मक कदम उठाने की आवश्यकता है।
इस घटना के बाद रेलवे प्रशासन ने दावा किया है कि
जल्द ही अन्य ट्रेनों के संचालन को सुचारू रूप से बहाल किया जाएगा, ताकि यात्रियों को किसी और परेशानी का सामना न करना पड़े। अब देखना यह होगा कि क्या रेलवे इस प्रकार की घटनाओं से बचने के लिए भविष्य में कोई ठोस कदम उठाती है या यात्रियों को इसी तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता रहेगा।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Google search engine

Most Popular