Thursday, June 18, 2026
HomeLatest NewsBikram Majithia का बड़ा बयान , बोले- खालिस्तान समर्थक अमृतपाल ड्रग्स तस्करी...

Bikram Majithia का बड़ा बयान , बोले- खालिस्तान समर्थक अमृतपाल ड्रग्स तस्करी में शामिल, गैंगस्टरों के साथ करीबी संबंध

बिक्रम मजीठिया ने एनएसए के तहत जेल में बंद अमृतपाल सिंह के भाई का नशा लेते हुए वीडियो जारी करते हुए कहा कि अमृतपाल नशा विरोधी होने का सिर्फ

 शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम मजीठिया ने एनएसए के तहत जेल में बंद अमृतपाल सिंह के भाई का नशा लेते हुए वीडियो जारी करते हुए कहा कि अमृतपाल नशा विरोधी होने का सिर्फ दावा करता है। असलियत में वह ड्रग्स की तस्करी में शामिल होने के साथ-साथ गैंगस्टरों के साथ भी करीबी संबंध हैं। मजीठिया ने वीडियो जारी किया, जिसमें अमृतपाल के भाई हरप्रीत को एक कार में नशा करते हुए दिखाया गया है। अकाली नेता ने साथ में ही अमृतपाल के पिता तरसेम सिंह का एक और वीडियो दिखाया, जिसमें दावा किया गया है कि उनके बेटे हरप्रीत को ड्रग्ज दिया गया।
उन्होंने कहा कि इस वीडियो से स्पष्ट होता है कि हरप्रीत आदतन ड्रग अपराधी है और उसका पिता अमृतधारी सिख होने के बावजूद उसे बचाने के लिए झूठ बोल रहा है। उन्होंने एक अलग वीडियो भी जारी किया, जिसमें तरसेम अपने बेटों अमृतपाल और हरप्रीत को अपमानित करते हुए सुनाई दे रहे हैं।
मजीठिया ने आम आदमी पार्टी सरकार गुरप्रीत हरिनौ हत्याकांड और दूसरे मामलों में भी अमृतपाल के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही। उन्होंने कहा कि वास्तव में आप सरकार ने एनएसए की अवधि बढ़ाकर अमृतपाल की सहायता की है। इसी तरह जयपाल द्वारा लूटा गया सोना अभी तक बरामद नहीं हुआ है। फिर भी अमृतपाल से पूछताछ नहीं की जा रही, जिसने सोना कहां रखा गया है, का पता होने का दावा किया था। उन्होंने कहा कि अमृतपाल से गैंगस्टरों के साथ संबंधों के बारे में भी पूछताछ नहीं की जा रही है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments