Friday, September 4, 2026
HomeLatest Newsएनर्जी ड्रिंक्स स्वास्थ्य के लिए हानिकारक, राज्य के स्कूलों में पूरी तरह...

एनर्जी ड्रिंक्स स्वास्थ्य के लिए हानिकारक, राज्य के स्कूलों में पूरी तरह प्रतिबंध : स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह

‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ मुहिम का उद्देश्य नशे की कमर तोड़ युवाओं को इस दलदल से बाहर निकालना है।

‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ मुहिम का उद्देश्य नशे की कमर तोड़ युवाओं को इस दलदल से बाहर निकालना है। राज्य सरकार नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है और किसी भी तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा। यह बात स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने कही। उनके साथ विधायक डा. विजय सिंगला, बुढलाडा विधायक प्रिंसिपल बुध राम, सरदूलगढ़ विधायक गुरप्रीत सिंह बणांवाली, उपायुक्त कुलवंत सिंह और एसएसपी भागीरथ सिंह मीना भी मौजूद थे।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मान सरकार नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है तथा नशा करने वाले लोग नशा छोड़ने के लिए चिकित्सा सहायता ले रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि नशीली दवा बेचते पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और राज्य सरकार ने नशा छोड़ने के इच्छुक लोगों के लिए नशा मुक्ति केंद्र खोले हैं।
जहां न केवल लोगों को नशा छोड़ने में मदद की जाती है बल्कि उन्हें उनके भविष्य के बारे में भी मार्गदर्शन दिया जाता है। उन्होंने कहा कि एनर्जी ड्रिंक्स स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक है और राज्य के स्कूलों में इन पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार नशा करने वालों को मुफ्त इलाज मुहैया कराएगी, लेकिन नशा तस्करी में शामिल लोगों के साथ कानून सख्ती से निपटेगी और ऐसे लोगों को जेल जाने के लिए तैयार रहना चाहिए।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Google search engine
Google search engine

Most Popular