Monday, July 13, 2026
HomeLatest NewsAmit Shah, Ravneet Bittu, व Majithia की हत्या की साजिश रच रहे...

Amit Shah, Ravneet Bittu, व Majithia की हत्या की साजिश रच रहे अमृतपाल के समर्थक!, सोशल मीडिया पर चैट हुई लीक

वारिस पंजाब दे’ संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह की राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत हिरासत अवधि बढ़ाए जाने के बाद उसके समर्थकों की सोशल मीडिया पर एक चैट्स सामने आई है

‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह की राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत हिरासत अवधि बढ़ाए जाने के बाद उसके समर्थकों की सोशल मीडिया पर एक चैट्स सामने आई है। इस लीक हुई चैट्स के स्क्रीनशॉट से पता चला है कि अमृतपाल के समर्थक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रेलवे और खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू, पंजाब के पूर्व मंत्री विक्रम सिंह मजीठिया की हत्या की साजिश रच रहे हैं।
सोशल मीडिया पर जिस ग्रुप में यह चैट लीक हुई हैं, उसमें 600 लोग शामिल हैं। सूत्रों ने बताया कि इन नेताओं पर हमला करने के अलावा अमृतपाल के समर्थक पंजाब में हिंसा भी कर सकते हैं।
चैट्स के स्क्रीनशॉट के अनुसार, वे ‘वारिस पंजाब दे’ के संस्थापक अध्यक्ष दिवंगत दीप सिद्धू के करीबी सहयोगी परमिंदर सिंह तलवाड़ा पर भी हमला करने की मंशा रखते हैं। चैट में इस काम को जल्द अंजाम देने की बात हो रही है।
‘वारिस पंजाब दे’ से जुड़े खालिस्तानी तत्वों को तुरंत गिरफ्तार करे पंजाब सरकार : बिट्टू
रेलवे और खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्ट ने पंजाब सरकार से मांग की है कि वह ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन से जुड़े खालिस्तानी तत्वों को तुरंत गिरफ्तार करे। उन्होंने इन तत्वों पर खुद और अन्य पंजाब के राजनीतिक नेताओं की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है।
बिट्ट ने कहा कि यह साजिश सोशल मीडिया पर लीक हुई चैट्स के जरिए सामने आई है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने भी ‘वारिस पंजाब दे’ के नेताओं द्वारा रची गई इस साजिश को गंभीरता से लिया है।
उन्होंने कहा कि अमृतपाल सिंह के कई सहयोगियों को, जो पहले डिब्रूगढ़ जेल में बंद थे, अब पंजाब स्थानांतरित कर दिया गया है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि अमृतपाल ही इस साजिश का मुख्य सूत्रधार है। केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि वह उन आपराधिक तत्वों के प्रति नरमी बरत रही है जो खुद को राजनीतिक कार्यकत्र्ता के रूप में प्रस्तुत कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि ‘वारिस पंजाब दे’ जैसे समूह पंजाब को उसके अतीत के अंधकारमय दौर की ओर धकेलने की कोशिश कर रहे हैं।
बिट्टू ने कहा कि केंद्र सरकार किसी भी स्थिति में देश विरोधी ताकतों को पंजाब में अस्थिरता फैलाने की अनुमति नहीं देगी। शांति और एकता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए उन्होंने लोगों को अपने परिवार की कुर्बानियों की याद दिलाई। उन्होंने कहा कि मेरे दादा ने पंजाब में अमन के लिए अपनी जान दी।
मैं शहीदों के परिवार से हूं और किसी भी उग्रवादी धमकी से नहीं डरता। मैं पंजाब को दोबारा अंधकार की ओर नहीं जाने दूंगा। जिसने भी यह घिनौनी साजिश रची है, उसे सजा जरूर मिलेगी।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Google search engine

Most Popular