Monday, July 13, 2026
HomeLatest NewsToday Weather: मौसम लेगा यू-टर्न…Punjab-Delhi सहित इन राज्यों में होगी बारिश

Today Weather: मौसम लेगा यू-टर्न…Punjab-Delhi सहित इन राज्यों में होगी बारिश

 देश के कई राज्यों में हुई बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है।

 देश के कई राज्यों में हुई बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। इसके साथ ही दिल्ली-हरियाणा सहित उत्तर भारत में भी गर्मी बढ़ती जा रही है।
IMD के अनुसार आज बिहार, असम, मेघालय और पश्चिम बंगाल में भारी बारिश होने की संभावना है। जबकि अरुणाचल प्रदेश में 20 से 22 अप्रैल तक लगातार बारिश की चेतावनी है।
दिल्ली का मौसम
देश की राजधानी दिल्ली में आज लोगो को थोड़ी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि दिल्ली में हल्के बादल छाए रहेंगे।
इस दौरान दिल्ली-एनसीआर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 18 अप्रैल तक गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है।
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश की सम्भावना
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही पूर्वी हवाएं भी चलेंगी। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान लखनऊ, वाराणसी, जौनपुर, प्रयागराज, गाजीपुर, चंदौली, मिर्जापुर समेत पूर्वी यूपी के कई हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है। इसके साथ ही पश्चिमी यूपी में भी बूंदाबांदी हो सकती है।
इन राज्यों में अगले 24 घंटे के दौरान होगी बारिश
मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा, तेलंगाना और कर्नाटक में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है।
वही अगर पहाड़ी इलाको के मौसम की बात करे तो18 और 19 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। 17 अप्रैल को पूर्वी राजस्थान में विभिन्न स्थानों पर धूल भरी आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है।
पंजाब के 6 जिलों में हल्की बारिश का अलर्ट
हालांकि आज से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इसके चलते मौसम विभाग ने 6 जिलों में हल्की बारिश का अनुमान जताया है। इन जिलों में पठानकोट, होशियारपुर, गुरदासपुर, रूपनगर, मोहाली और फतेहगढ़ साहिब शामिल हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Google search engine

Most Popular