Sunday, October 18, 2026
HomeLatest Newsसीएम भगवंत मान ने पत्नी सहित मां नैना देवी के दरबार में...

सीएम भगवंत मान ने पत्नी सहित मां नैना देवी के दरबार में टेका माथा, प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

नवरात्रि के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपनी पत्नी के साथ माता नैना देवी के दरबार में माथा टेका।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में स्थित मां नैना देवी के दरबार पहुंचे। इस दौरान उनकी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर भी उनके साथ मौजूद थीं। मुख्यमंत्री ने हवन यज्ञ किया और साथ ही देवी की पूजा भी की गई।
प्रशासन ने इस बात का विशेष ध्यान रखा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के मंदिर आगमन के दौरान आम श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो तथा सुरक्षा व्यवस्था भी बरकरार रखी गई।
आज सातवां नवरात्र है। इस बीच सातवें स्वरूप कालरात्रि की पूजा की जा रही है। इस दौरान शत्रुओं और विरोधियों पर विजय के लिए पूजा शुभ मानी जाती है। इनकी पूजा करने से भय, दुर्घटना और रोग नष्ट हो जाते हैं।

लुधियाना उपचुनाव की तैयारियां

लुधियाना में दिवंगत विधायक गुरप्रीत गोगी के निधन के बाद खाली हुई सीट पर आने वाले दिनों में उपचुनाव हो सकता है। मुख्यमंत्री मान का ध्यान इस समय उपचुनाव पर है। वह लुधियाना में लगातार रैलियों और बैठकों में व्यस्त हैं। अपने व्यस्त कार्यक्रम से समय निकालकर वह शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश पहुंचे।
इससे पहले 28 मार्च को उनकी बेटी नियामत कौर ने अपना पहला जन्मदिन मनाया था। इस बीच उन्होंने अपने घर पर एक छोटी सी पार्टी का आयोजन किया था, जिसमें पंजाब म्यूजिक इंडस्ट्री के दिग्गज नियामत की बेटी को बधाई देने के लिए पार्टी के तमाम नेता पहुंचे थे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Google search engine
Google search engine

Most Popular