Friday, September 4, 2026
HomeLatest Newsभारतीय बल्लेबाज Yashasvi Jaiswal मुंबई को छोड़कर अब गोवा के लिए खेलेंगे

भारतीय बल्लेबाज Yashasvi Jaiswal मुंबई को छोड़कर अब गोवा के लिए खेलेंगे

भारत के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने निजी कारणों से अपनी घरेलू टीम मुंबई को छोड़ने का फैसला किया है।

भारत के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने निजी कारणों से अपनी घरेलू टीम मुंबई को छोड़ने का फैसला किया है। जायसवाल ने मुंबई क्रिकेट संघ को मंगलवार को लिखे पत्र में कहा कि वह मुंबई छोड़कर गोवा के लिए खेलना चाहते हैं। एमसीए ने उनका अनुरोध मान लिया। अब जायसवाल 2025-26 सत्र में गोवा के लिए खेलेंगे। एमसीए के एक अधिकारी ने बताया,‘यह हैरानी की बात है। उसने कुछ सोचकर ही यह कदम उठाया होगा। उनसे हमने कहा कि उसे रिलीज कर दिया जाए और हमने उसका अनुरोध मान लिया।’ जायसवाल ने मुंबई के लिए आखिरी मैच 23 से 25 जनवरी के बीच रणजी ट्रॉफी में जम्मू कश्मीर के खिलाफ खेला था।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Google search engine
Google search engine

Most Popular