Monday, October 19, 2026
HomeLatest NewsLudhiana: 6 साल के बच्चे को एक दर्जन से अधिक आवारा खूंखार...

Ludhiana: 6 साल के बच्चे को एक दर्जन से अधिक आवारा खूंखार कुत्ताें ने नोच-नोच कर मौत के घाट उतारा

ताजपुर कूड़ा डंप के पास गुरु तेग बहादुर नगर में एक दर्जन से अधिक आवारा कुत्ताें ने 6 साल में मासूम आदित्य को नोच-नोचकर मौत के घाट उतार दिया।

ताजपुर कूड़ा डंप के पास गुरु तेग बहादुर नगर में एक दर्जन से अधिक आवारा कुत्ताें ने 6 साल में मासूम आदित्य को नोच-नोचकर मौत के घाट उतार दिया। मासूम आदित्य को मां लक्ष्मी और इलाके के लोग लेकर सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिवार थाना टिब्बा में पहुंचा और वहां पुलिस को देर शाम शिकायत दी। बच्चे की मां लक्ष्मी ने बताया कि वह साफ सफाई करने का काम करती है।
सोमवार सुबह करीब 10 बजे वह काम करने गई और उसका बेटा घर पर ही था। पहले वह गली में खेल रहा था और उसके बाद बच्चों के साथ खेलने कुछ दूरी पर चला गया। उन्होंने बताया कि कूड़ा डंप की तरफ से कुत्ताें का झुंड आया और उसने बच्चों पर अटैक कर दिया।
बाकी बच्चे वहां से भाग गए। उसने बताया कि बच्चे वहां से चिल्लाते हुए दौड़े और उन्होंने बताया कि आदित्य को कुत्ते काट रहे हैं। जब वह मौके पर पहुंची तो कुत्ते उसे काट रहे थे। लोगों की मदद से बच्चे को कुत्ताें से छुड़वाया और उसे लेकर सिविल अस्पताल गए। जहां उन्होंने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Google search engine
Google search engine

Most Popular