Tuesday, June 16, 2026
HomeLatest NewsRation Card और Gas Cylinder से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव… 27...

Ration Card और Gas Cylinder से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव… 27 मार्च से लागू होंगे नए नियम

 राशन कार्ड और गैस सिलेंडर से जुड़े नियमों में 27 मार्च से कई महत्वपूर्ण बदलाव होने जा रहे हैं।

राशन कार्ड और गैस सिलेंडर से जुड़े नियमों में 27 मार्च से कई महत्वपूर्ण बदलाव होने जा रहे हैं। इन बदलावों का मुख्य उद्देश्य राशन और गैस सिलेंडर वितरण में पारदर्शिता लाना है। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…
  1. डिजिटल राशन कार्ड
    सबसे पहला बदलाव यह किया जा रहा है कि अब राशन कार्ड डिजिटल होगा, जिससे वितरण में अधिक पारदर्शिता आएगी। डिजिटल राशन कार्ड से फर्जी कार्डधारकों की पहचान करना आसान होगा।
  2. एक राष्ट्र एक राशन कार्ड
    इसके तहत, एक राष्ट्र एक राशन कार्ड योजना लागू की जाएगी, जो खासतौर पर माइग्रेंट वर्कर्स के लिए लाभकारी होगी। इसका मतलब है कि किसी भी राज्य या हिस्से में काम करने वाले लोग अब अपने राशन कार्ड का उपयोग पूरे देश में कर सकते हैं।
  3. e-KYC और बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन
    राशन कार्ड के इस्तेमाल के लिए e-KYC कराना अनिवार्य होगा, ताकि पहचान का सत्यापन किया जा सके। इसके अलावा, बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन भी जरूरी किया जाएगा, जिससे फर्जी लाभार्थियों को रोका जा सकेगा।
गैस सिलेंडर से जुड़े बदलाव क्या होंगे?

गैस सिलेंडर वितरण से संबंधित नियमों में भी 27 मार्च से बदलाव होने की संभावना है। इन बदलावों का उद्देश्य वितरण प्रक्रिया को सुरक्षित और पारदर्शी बनाना है।
  1. KYC प्रक्रिया
    गैस सिलेंडर की बुकिंग के लिए KYC (Know Your Customer) प्रक्रिया को अनिवार्य किया जाएगा। इसके जरिए ग्राहकों की पहचान की पुष्टि की जाएगी।
  2. आधार कार्ड और मोबाइल लिंकिंग
    गैस सिलेंडर की बुकिंग और वितरण के लिए आधार कार्ड को मोबाइल नंबर से लिंक करना होगा। इससे ग्राहकों की पहचान और डिलीवरी की प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी।
  3. OTP वेरिफिकेशन
    गैस सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP वेरिफिकेशन प्रक्रिया को लागू किया जाएगा, जिससे सिलेंडर प्राप्त करने वाले व्यक्ति की पहचान की पुष्टि की जा सकेगी।
  4. स्मार्ट चिप और गैस सब्सिडी
    गैस सिलेंडरों में स्मार्ट चिप लगाई जाएगी, जो वितरण प्रक्रिया की निगरानी करने में मदद करेगी। इसके अलावा, गैस सब्सिडी और सिलेंडर की संख्या को लेकर भी बदलाव हो सकते हैं।
ये सभी बदलाव राशन वितरण और गैस सिलेंडर की डिलीवरी को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने के लिए किए जा रहे हैं। हालांकि, इन बदलावों के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन 27 मार्च से इन नए नियमों के लागू होने की संभावना जताई जा रही है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments