Tuesday, June 16, 2026
HomeLatest Newsचोरी की एक्टिवा, 5 जिंदा कारतूस और 1 तलवार के साथ 6...

चोरी की एक्टिवा, 5 जिंदा कारतूस और 1 तलवार के साथ 6 लोग गिरफ्तार

अनाज मंडी थाने की पुलिस ने चोरी की एक्टिवा, स्कूटर, 5 जिंदा कारतूस और 1 तलवार के साथ 6 लोगों को गिरफ्तार किया है।

अनाज मंडी थाने की पुलिस ने चोरी की एक्टिवा, स्कूटर, 5 जिंदा कारतूस और 1 तलवार के साथ 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस बारे में डीएसपी सिटी 2 मनोज गोरसी ने बताया कि एसएसपी नानक सिंह के साथ एसपी सिटी वैभव चौधरी के दिशा निर्देश पर इंस्पैक्टर सुखविंदर सिंह गिल, मुख्य अधिकारी पुलिस स्टेशन अनाज मंडी और उनकी टीम ने बुरे तत्वों के खिलाफ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए, 6 व्यक्तियों को अवैध हथियारों और जिंदा कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया करके उनके खिलाफ पुलिस स्टेशन अनाज मंडी में मुकदमा नंबर 29 दर्ज किया है।

उक्त व्यक्तियों के खिलाफ पहले भी लूट, चोरी, डकैती के मामले दर्ज हैं। डीसपी ने बताया कि 14 मार्च को इन व्यक्तियों ने थाना अमन नगर अनाज मंडी पटियाला के क्षेत्र से एक एक्टिवा की लूट की थी। इन व्यक्तियों ने उक्त एक्टिवा का प्रयोग आगामी दिनों में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए किया जाना था।पुलिस पार्टी ने चोरी की एक्टिवा बरामद कर ली है।

गिरफ्तार व्यक्तियों से प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि हिसार (हरियाणा) में गिरोह गतिविधियों में शामिल होने के कारण उनके खिलाफ विभिन्न मामले दर्ज हैं। उक्त मामलों की रंजिश के चलते आने वाले दिनों में वह अपने विरोधी ग्रुप के किसी व्यक्ति की हत्या करने वाले थे एवं यह लोग पटियाला जिले में कोई लूटपाट व बड़ी डकैती करने की भी योजना बना रहे थे।

इनमें से दो गिरफ्तार व्यक्ति (अमन सूरा और गजिंदर मलिक) हरियाणा पुलिस के भगौड़े भी हैं। गिरफ्तार आरोपियों में अमन सूरा पुत्र रतन सिंह निवासी गांव बुगाना थाना बरवाला जिला हिसार से एक लूट की एक्टिवा/स्कूटरी बरामद की है। उक्त के खिलाफ पहले 6 मुकदमे दर्ज हैं। अनिल बच्ची पुत्र वीरभान निवासी गांव बुगाना, थाना बरवाला, जिला हिसार से 3 पिस्तौल 32 बोर. 06 मैगजीन और 25 जिंदा राउंड मिले हैं।

अनीस सूरा पुत्र सतपाल, निवासी गांव बुगाना, थाना बरवाला, जिला हिसार के खिलाफ पहले 4 मुकदमे दर्ज हैं। साजिद खान पुत्र सुभाष, निवासी गांव बुगाना, थाना बरवाला, जिला हिसार से 01 पिस्तौल .30 बोर, 2 मैगजीन और 12 जिंदा राउंड बरामद हुए हैं।

गजेन्द्र मलिक पुत्र जयवीर मलिक निवासी गांव धनानसू, थाना सदर, हिसार हरियाणा के खिलाफ पहले एक केस दर्ज है। इससे पुलिस ने 01 देसी कट्टा 315 बोर 10 जिंदा राउंड पकड़े हैं। समनप्रीत सिंह पुत्र गुरमेज सिंह निवासी गांव सेखवां, थाना जीरा, जिला फिरोजपुर से पुलिस ने 01 लोहे की तलवार बरामद की है। उसके खिलाफ पहले 2 केस दर्ज हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments