Tuesday, June 16, 2026
HomeLatest NewsJalandhar बस स्टैंड के पास होटल मालिक पर तेजधार हथियारों से हमला

Jalandhar बस स्टैंड के पास होटल मालिक पर तेजधार हथियारों से हमला

Jalandhar शहर से बड़ी खबर सामने आई है।

जालंधर शहर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां बस स्टैंड के पास स्थित एक होटल मालिक पर कुछ युवकों ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया। आपको बता दे कि यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

घटना की जानकारी देते हुए होटल मालिक वरुण शर्मा ने बताया कि कुछ दिन पहले युवकों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद उनके फोन आने शुरू हो गए। वह फोन पर बात करते हुए लगातार धमकियां देता रहा। इसके बाद आज जब मैं होटल के बाहर खड़ा था तो कुछ युवकों ने उन पर हमला कर दिया, जिस दौरान उन्हें काफी चोटें लगी हैं।

उन्होंने बताया कि हमले के दौरान जब मैं अंदर भागा तो उन्होंने होटल कर्मचारियों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पीसीआर टीम मौके पर पहुंची। बता दें कि होटल मालिक ने पूरी घटना की सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंप दी है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे को कब्जे में ले लिया है और जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments