Tuesday, June 16, 2026
HomeLatest Newsनांदेड़ हत्याकांड के तीन सह आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद

नांदेड़ हत्याकांड के तीन सह आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद

 ISI समर्थित पाकिस्तान स्थित बब्बर खालसा इंटरनेशनल आतंकवादी हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा के नेटवर्क के एक प्रमुख मॉड्यूल को ध्वस्त कर दिया है।

पंजाब में राज्य विशेष ऑपरेशन सेल (SSOC) मोहाली ने खुफिया जानकारी के आधार पर किए गए एक अभियान में, नांदेड हत्याकांड के तीन सहआरोपियों को गिरफ्तार कर ISI समर्थित पाकिस्तान स्थित बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) आतंकवादी हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा के नेटवर्क के एक प्रमुख मॉड्यूल को ध्वस्त कर दिया है।

पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने शनिवार को बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जगजीत सिह उर्फ जग्गी निवासी नांदेड़ महाराष्ट्र, शुभम खेलबुडे निवासी बंदघाट वजीराबाद नांदेड़ और गुरदीप सिंह उर्फ दीपा निवासी रायपुर, थाना नूरपुर बेदी जिला रोपड़ पंजाब के तौर पर हुई है। पुलिस ने उनके पास से आठ कारतूसों सहित एक .32 बोर पिस्तौल और एक 15 जिंदा कारतूसों सहित एक 12 बोर पंप-एक्शन गन बरामद की है।

डीजीपी यादव ने बताया कि जगजीत सिंह उर्फ जग्गी महाराष्ट्र में कई आपराधिक मामलों में सह-आरोपी। वह दस फरवरी 2025 को हुए नांदेड़ हत्याकांड में शामिल शूटरों के लिए रसद, सुरक्षित ठिकानों और समन्वय को सुविधाजनक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसका मास्टरमाइंड सीमा पार से रिंदा था। इसी प्रकार, गुरदीप सिंह उर्फ दीपा भी आश्रय और रसद सहायता प्रदान करने का आरोपी है। उन्होने बताया कि जांच में जेल में बंद गैंगस्टर दिलप्रीत उर्फ बाबा की भूमिका का भी पता चला है, जो रिंदा का पुराना साथी है, जिसने आरोपियों के लिए पंजाब में सुरक्षित ठिकानों की व्यवस्था की थी।

डीजीपी यादव ने बताया कि यह ऑपरेशन विभिन्न राज्यों में फैले एक सुव्यवस्थित आतंक और अपराध सिंडिकेट पर एक महत्वपूर्ण सेंध लगाता है, जो एक BKI आतंकवादी के आदेश के तहत काम कर रहा था। इस संबंध में पुलिस थाना एसएसओसी, मोहाली में मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच चल रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments