Hina Khan को एक बार फिर टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है।
हिना खान ने एक बार फिर अस्पताल से तस्वीर शेयर कर दी है। एक्ट्रेस हर थोड़े दिन बाद अपने कैंसर के इलाज के लिए अस्पताल के चक्कर लगाती हैं।
अब एक बार फिर वो एडमिट नजर आ रही हैं। हिना खान ने खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल से फैंस को अपडेट दिया है। उनकी तस्वीर अस्पताल से वायरल हो रही है। इस फोटो में हिना का चेहरा तो नजर नहीं आ रहा, लेकिन वो बेड पर दिखाई दे रही हैं और उनके सामने एक कप भी रखा हुआ है।
हॉस्पिटल में भर्ती हुईं हिना खान
इस तस्वीर से साफ पता चल रहा है कि हिना खान मुंबई के Tata Memorial Hospital में एडमिट हैं। उनकी बेडशीट पर अस्पताल का नाम भी नजर आ रहा है। इस फोटो को शेयर करते हुए हिना ने कोई ईरानी गाना लगाया हुआ है। इसमें अल्लाह के 99 नाम हैं।
ऐसा लग रहा है जैसे इस मुश्किल वक्त में हिना अल्लाह को याद कर उनसे हिम्मत मांग रही हैं। इसके अलावा उनके कई और पोस्ट सामने आए हैं।
हिना को हुआ मजबूती का अहसास
हिना खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नोट भी शेयर किया है। इसमें हिना खान ने कहा है कि ‘मैं जितना जानती था उससे ज्यादा स्ट्रॉन्ग हूं।’ आपको बता दें, इस जानलेवा बीमारी के सामने झुकने की जगह हिना खान ने मजबूती से लड़कर इसका सामना किया है। उन्होंने खुद को तो संभाला ही, साथ ही परिवार की भी हिम्मत टूटने नहीं दी। इसके अलावा हिना खान ने कैंसर पेशेंट्स को भी काफी मोटीवेट किया है।
Hina Khan






