Wednesday, June 17, 2026
HomeLatest NewsAuto Repair की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर...

Auto Repair की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख, मौके पर पहुंची Fire Brigade

बीती रात पठानकोट के मॉडल टाउन मोहल्ला स्थित एक ऑटो रिपेयर की दुकान में अचानक आग लगने की घटना सामने आई है।

बीती रात पठानकोट के मॉडल टाउन मोहल्ला स्थित एक ऑटो रिपेयर की दुकान में अचानक आग लगने की घटना सामने आई है। बता दे कि इस घटना में दुकानदार का करीब 5 लाख रुपए का नुकसान हो गया है। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। हालांकि अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

आग लगने से मची अफरा-तफरी, मौके पर पर पहुंची फायर ब्रिगेड

बता दे कि ऑटो रिपेयर की दुकान में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने दुकान से धुआं निकलते देख इसकी सूचना दुकान मालिक को दी। साथ ही फायर ब्रिगेड को भी इसकी सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही मौके पर दमकल विभाग की टीम पहुँची और काफी मशक्कत के बाद दुकान से निकल रही आग पर काबू पाया। बता दे कि ऑटो रिपेयर की दुकान होने के कारण अंदर रखे तेल ने भी आग पकड़ ली, जिस पर बड़ी मुश्किल से काबू पाया गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन दुकानदार करीब 5 लाख रुपए का नुकसान बता रहा है।

लाखों का सामान जलकर राख

वहीं इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए दुकानदार ने बताया कि वह बीती रात अपनी दुकान बंद करके गया था और बाद में किसी ने उसे फोन करके बताया कि उसकी दुकान में आग लग गई है और जब वह मौके पर पहुंचा तो अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था।

मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के कर्मियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments