Monday, July 13, 2026
HomeLatest NewsVirat-Rohit को Yuvraj Singh ने क्या सिखाया? Yograj Singh ने किया बड़ा...

Virat-Rohit को Yuvraj Singh ने क्या सिखाया? Yograj Singh ने किया बड़ा खुलासा

Yuvraj Singh के पिता और भारत के पूर्व क्रिकेटर Yograj Singh ने विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर एक बड़ा बयान दिया है.

टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा की गिनती दुनिया के सबसे सफल खिलाड़ियों में की जाती है. इन दोनों खिलाड़ियों ने अपने दम पर भारत को कई बड़े मुकाबले जिताए हैं. इस बार भी रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया एक और आईसीसी इवेंट के फाइनल में पहुंच गई है. जिसमें विराट कोहली की बल्लेबाजी का भी अहम योगदान है. इस दोनों खिलाड़ियों को लेकर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है. योगराज ने बताया है कि जब रोहित-विराट टीम में आए थे तो युवराज ने उन्हें बहुत कुछ सिखाया था.

विराट-रोहित को युवराज सिंह ने क्या सिखाया?

इस दौरान जब उनसे टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम के अच्छे माहौल के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि रोहित और विराट जब टीम इंडिया में आए थे तो युवराज सिंह ने बड़ा भाई बनकर इन्हें संभाला था और बताया था कि क्या करना है और क्या नहीं करना. इन दोनों ने देश को काफी गौरव दिया है. टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में अच्छा माहौल कैसे रखना है, कैसे अपने दुश्मनों को भी गले लगाना है, ये बात युवराज से विराट और रोहित ने सीखी है. जब ये युवा थे तो युवराज के साथ रहे. वो इनका बड़ा भाई है.

बता दें, रोहित शर्मा और विराट कोहली ने युवराज सिंह के साथ काफी क्रिकेट खेला है. विराट ने युवराज सिंह के साथ कुछ 100 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें 3 टेस्ट, 64 वनडे और 33 टी20 मैच खेले हैं. वहीं, दूसरी ओर रोहित शर्मा ने तो युवराज के साथ 115 इंटरनेशनल मैचों में ड्रेसिंग रूम शेयर किया था. इसके अलावा रोहित और विराट को आईपीएल में भी युवराज सिंह के साथ खेलने का मौका मिला. युवराज ने अपना आखिरी सीजन मुंबई इंडियंस के लिए ही खेला था. इससे पहले वह 2014 में विराट के साथ आरसीबी के लिए खेले थे.

रोहित-विराट के पास बड़ा मौका

रोहित शर्मा और विराट कोहली अपने करियर के आखिरी पड़ाव पर हैं. ऐसे में उनके पास एक और आईसीसी टूर्नामेंट जीतने का बड़ा मौका है. चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मैच भारत और न्यूजीलैंड की टीमों के बीच 9 मार्च को खेला जाना है. इन दोनों ही खिलाड़ियों की नजर इस मुकाबले में अच्छा प्रदर्शन करने टीम को चैंपियन बनाने पर रहने वाली है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Google search engine

Most Popular