Tuesday, September 1, 2026
HomeLatest NewsBathinda, Delhi व दुबई के एजेंटों को 45 लाख रुपए देकर गुरविंदर...

Bathinda, Delhi व दुबई के एजेंटों को 45 लाख रुपए देकर गुरविंदर पहुंचा था अमेरिका बॉर्डर

अमेरिका से डिपोर्ट होकर लौटे गुरविंदर सिंह को एजैंटों ने झांसा देकर ठगा और डंकी रूट से (US border) अमेरिका भेजा।

अमेरिका से डिपोर्ट होकर लौटे गुरविंदर सिंह को एजैंटों ने झांसा देकर ठगा और डंकी रूट से (US border) अमेरिका भेजा। गुरविंदर सिंह ने बठिंडा, दिल्ली व दुबई के ट्रैवल एजैंटों को 45 लाख रुपए दिए थे और उन्होंने ही उसे मैक्सिको से डंकी रूट के जरिए अमेरिका (USA) में एंट्री करने को कहा था। गुरविंदर सिंह ने पुलिस को बताया कि उसे डंकी रूट के बारे में आखिर में बताया गया और तब तक वह एजैंटों को पैसे दे चुका था। यही नहीं गुरविंदर सिंह के परिवार को भी यह पता नहीं था कि एजैंटों ने उसे डंकी रूट के जरिए अमेरिका भेजा है। परिवार को इस बारे में तब पता चला कि जब वह अमेरिका से डिपार्ट होकर अमृतसर पहुंचा।
गुरविंदर सिंह को डंकी रूट के जरिए अमेरिका में दाखिल होने का प्रयास करते वक्त पकड़ा गया। गुरविंदर सिंह के खिलाफ लुधियाना में स्नैचिंग के दो मामले दर्ज हैं, जिसकी वजह से डिपोर्ट होते ही जमालपुर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा गुरविंदर सिंह के खिलाफ फरीदकोट में लड़ाई झगड़े का एक मामला दर्ज है। गुरविंदर सिंह ससराली कालोनी राहों रोड का निवासी है और उसकी उम्र 26 साल है।
गुरविंदर सिंह केपिता दारी सिंह भी पंजाब पुलिस में बतौर कांस्टेबल काम कर रहे हैं। गुरविंदर का परिवार पहले तो डिपोर्ट होने की खबर से सदमे में था और जब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया तो उनकी मुश्किलें और बढ़ गईं। थाना जमालपुर पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस उसके खिलाफ दर्ज मामलों के साथ साथ एजैंटों के बारे में भी जानकारी ले रही है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Google search engine
Google search engine

Most Popular