Thursday, May 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeLatest NewsCanada के टोरंटो एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, लैंडिंग के दौरान रनवे पर...

Canada के टोरंटो एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, लैंडिंग के दौरान रनवे पर पलटा प्लेन

कनाडा में एक बार फिर विमान हादसा हो गया ।

यहां टोरंटो के पियर्सन एयरपोर्ट पर लैंडिंग करते समय डेल्टा एयरलाइंस का विमान पलट गया। इस हादसे में 18 लोग घायल होने की जानकारी सामने आई है।  इस विमान में 76 यात्री और 4 चालक दल के सदस्य सवार थे, यानी कुल 80 लोग यात्रा कर रहे थे। जानकारी के मुताबिक जमीन बर्फीली होने की वजह से विमान पलट गया।
18 यात्री घायल
दुर्घटना के तुरंत बाद आपातकालीन टीमें सक्रिय हो गईं और विमान में फंसे सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हालांकि, 18 यात्री घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में किसी की मौत नहीं हुई है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments