Thursday, June 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeLatest NewsPunjab AAP में अंदरूनी कलह, अरविंद केजरीवाल की CM मान और उनके...

Punjab AAP में अंदरूनी कलह, अरविंद केजरीवाल की CM मान और उनके मंत्रियों के साथ मीटिंग खत्म

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल ने आज पंजाब के सीएम भगवंत मान उनकी पूरी कैबिनेट और विधायकों के साथ बैठक की।

 दिल्ली के कपूरथला हाउस में पंजाब के सीएम भगवंत मान, उनकी कैबिनेट और विधायकों-सांसदों के साथ अरविंद केजरीवाल ने बैठक की। यह बैठक केजरीवाल ने आप पंजाब में अंदरूनी कलह के बीच बुलाई थी।
बैठक में मनीष सिसोदिया और राघव चड्ढा भी मौजूद रहे। सूत्रों की मानें तो दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार के बाद आप पार्टी की पंजाब इकाई में जबरदस्त आतंरिक कलह शुरू हो गई है।
बीजेपी और कांग्रेस ने दावा किया है कि आप संयोजक अरविंद केजरीवाल पंजाब के सीएम भगवंत मान को पद से हटाना चाहते हैं। पार्टी सूत्रों की मानें तो पंजाब के मंत्रियों, विधायकों और सांसदों की यह बैठक दिल्ली विधानसभा में चर्चा करने के लिए बुलाई गई है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव में सीएम मान के अलावा कई कैबिनेट मंत्री और विधायक दिल्ली में डेरा डाले हुए थे। पार्टी की बैठक का एजेंडा 2027 की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति बनाना है।
5 महीने से कैबिनेट बैठक नहीं हुई
इस पूरे राजनीतिक घटनाक्रम पर फिलहाल कांग्रेस के नेता आप पर हमलावर है। गुरदासपुर से सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि प्रदेश में मध्यावधि चुनाव होंगे। वहीं विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि पंजाब में 30 से अधिक विधायक हमारे संपर्क में हैं।
 बता दें कि पंजाब में सोमवार को कैबिनेट बैठक होनी थी, जिसमें बजट सत्र की तारीखें तय होनी थी, लेकिन दिल्ली से बुलावे के बाद उसे स्थगित कर दिया। पंजाब में पिछले 5 महीनों से कोई कैबिनेट बैठक आयोजित नहीं हुई।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments