Monday, August 31, 2026
HomeLatest NewsPunjab में बदला मौसम … तापमान सामान्य से 2 डिग्री अधिक, बारिश...

Punjab में बदला मौसम … तापमान सामान्य से 2 डिग्री अधिक, बारिश की संभावना नहीं

अगर मौजूदा हालातों की बात करें तो कल लुधियाना स्थित पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के अंदर का तापमान करीब 24 डिग्री दर्ज किया गया।

पंजाब में मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। हालांकि आने वाले दिनों में पंजाब में बारिश की कोई संभावना नहीं है, लेकिन तापमान में बढ़ोतरीजरूर हो रही है। अगर मौजूदा हालातों की बात करें तो कल लुधियाना स्थित पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के अंदर का तापमान करीब 24 डिग्री दर्ज किया गया।
जो सामान्य तापमान से चार डिग्री अधिक था, इसी प्रकार आज न्यूनतम तापमान 9 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया। जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। तापमान में बहुत उतार-चढ़ाव होता है। आने वाले दिनों में बारिश की फिलहाल कोई संभावना नहीं है। यह जानकारी पंजाब कृषि विश्वविद्यालय लुधियाना के मौसम विभाग ने साझा की है।
डॉ. पवनीत कौर किंगरा ने कहा है कि
यदि पहाड़ों पर दोबारा बर्फबारी होगी तो ही मैदानी इलाकों में तापमान नीचे जाएगा। अन्यथा मौसम स्थिर रहेगा और आने वाले दिनों में किसी पश्चिमी चक्रवात की संभावना नहीं है। इससे तापमान में और अधिक वृद्धि हो सकती है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Google search engine
Google search engine

Most Popular