जालंधर के किशनपुरा में जेटिंग मशीन से सीवरेज की सफाई कर रहे निगम के कर्मचारियों पर तेजधार हथियारों से हमला कर देने की खबर सामने आई है।
जानकारी के अनुसार नगर निगम के जे.ई. सहित कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि वह सीवरेज की सफाई करने के लिए इलाके में काम कर रहे थे। इस दौरान गाड़ी साइड करने को लेकर इलाके में रहने वाले बाप-बेटे ने बहसबाजी करनी शुरू कर दी और फिर तेजधार हथियारों से उन पर और उनके कर्मचारियों पर हमला कर दिया।
इस हमले के बाद मौके पर नगर निगम की सभी जत्थेबंदिया इकट्ठा हो गई। वहीं निगम कर्मचारियों द्वारा आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग रखी गई और पुलिस के खिलाफ रोष प्रदर्शन भी करना शुरू कर दिया। इसे लेकर दोनों पक्षों में मौके पर काफी हंगामा भी हुआ। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।



