मौसम विभाग ने आज 8 जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी किया है।
आमतौर पर कहा जाता है कि ‘आई बसंत, पाला उड़ंत’, लेकिन इस बार पंजाब में बिल्कुल उलट नजारा देखने को मिल रहा है। पिछले कुछ दिनों से जहां लोगों को ठंड से राहत मिलनी शुरू हो गई थी, वहीं बसंत के आगमन के साथ ही मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है, जिससे पंजाब के लोग ठिठुरने लगे हैं। पिछले 2-3 दिनों से पड़ रहे कोहरे ने वाहनों की गति धीमी कर दी है और कोहरे का असर आज भी जारी है।



