Sunday, August 30, 2026
HomeLatest NewsMoga Police ने 2 ड्रग तस्करों को किया गिरफ्तार, 331 ग्राम...

Moga Police ने 2 ड्रग तस्करों को किया गिरफ्तार, 331 ग्राम हेरोइन और ड्रग मनी की जब्त

गुप्त सूचना के आधार पर दो नशा तस्करों को 331 ग्राम हेरोइन, 65,980 रुपये ड्रग मनी और एक स्विफ्ट कार के साथ गिरफ्तार किया गया।

मोगा पुलिस लगातार नशा तस्करों पर शिकंजा कस रही है। एसएसपी मोगा अजय गांधी के दिशा-निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर दो नशा तस्करों को 331 ग्राम हेरोइन, 65,980 रुपये ड्रग मनी और एक स्विफ्ट कार के साथ गिरफ्तार किया गया।
जानकारी देते हुए डीएसपी सिटी रविंदर सिंह ने बताया कि डीजीपी पंजाब व एसएसपी मोगा के दिशा निर्देशों के तहत नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है, जिसके परिणामस्वरूप दो नशा तस्करों को 331 ग्राम हेरोइन, 65980 रुपए ड्रग मनी सहित गिरफ्तार किया गया है।
इनमें सिंदरपाल सिंह उर्फ ​​जैन लाहौरियां वाला मोहल्ला मोगा को 81 ग्राम हेरोइन और 65980 रुपये ड्रग मनी के साथ गिरफ्तार किया गया और बोहड़ सिंह निवासी जिला फिरोजपुर को 255 ग्राम हेरोइन और एक स्विफ्ट कार के साथ गिरफ्तार किया गया। सिंदरपाल सिंह पर चार और बोहड़ सिंह पर दो मामले दर्ज हैं। आरोपियों को रिमांड पर लेकर उनसे पूछताछ की जाएगी।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Google search engine
Google search engine

Most Popular