Sunday, August 30, 2026
HomeLatest Newsसैंट्रल जेल बठिंडा में बंद गैंगस्टरों के 2 गुटों में झगड़ा, आधा...

सैंट्रल जेल बठिंडा में बंद गैंगस्टरों के 2 गुटों में झगड़ा, आधा दर्जन कैदी घायल

केंद्रीय जेल बठिंडा में गैंगस्टरों के 2 गुटों में विवाद हो गया।

केंद्रीय जेल बठिंडा में गैंगस्टरों के 2 गुटों में विवाद हो गया। एक ही बैरक में बंद दोनों पक्षों में झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष के कैदी घायल हो गए। जेल प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को अलग किया और घायलों को सिविल अस्पताल बठिंडा भेजा। इलाज के बाद सभी को जेल अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है। जेल सुपरिंटैंडैंट मंजीत सिंह ने बताया कि कुछ कैदियों में झगड़ा हुआ था। झगड़ा किस बात को लेकर हुआ था, इसकी जांच की जा रही है। जेल में बंद नीरज पांडे, लखवीर सिंह, परमजीत सिंह उर्फ पम्मा,(अर्श डल्ला, गुरजंट जनता, जयपाल गैंगस्टर ग्रुप से संबंधित), रणजोध सिंह उर्फ रणजीत, जोधा, भोला, रणजीत सिंह, जगसीर सिंह का जेल में बंद दूसरे गुट के सुखदीप सिंह, परगट सिंह, सेवक सिंह, राज¨वदर सिंह, गुरजीत सिंह, आकाशदीप सिंह का किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Google search engine
Google search engine

Most Popular