Thursday, August 27, 2026
HomeLatest Newsक्या सुनीता विलियम्स के स्पेस में अटकने के पीछे राजनीति थी या...

क्या सुनीता विलियम्स के स्पेस में अटकने के पीछे राजनीति थी या कोई तकनीकी मजबूरी

हाल ही में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने स्पेस एक्स के मालिक एलन मस्क से कहा है 

हाल में अमेरिका के प्रसिद्ध अरबपति और स्पेस एक्स के मालिक एलन मस्क का ट्वीट चर्चा में आया है. इसमें उन्होंने ऐलान किया है स्पेसएक्स सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर का जल्दी ही धरती पर वापस लाएगा जो 8 महीने से इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में फंसे हैं.. उन्होंने इस बात पर हैरानी भी जताई की बाइडन प्रशासन ने इतने लंबे समय के लिए उन्हें वहां छोड़ दिया.  तो क्या किसी राजनीति फैसले की वजह से दोनों स्पेस स्टेशन में अब तक रूके हें या फिर इसकी कोई तकनीकी वजहें भी हैं?
क्या लिखा मस्क ने
अपनी पोस्ट में मस्क ने केवल ऐसा ही नहीं कहा. उनकी पोस्ट में लिखा था, “पोटस (अमेरीकी राष्ट्रपति के ऑफिस) ने उनसे स्पेस स्टेशन में फंसे दो एस्ट्रनॉट्स को जितना जल्द हो सके वापस लाने को कहा है. हम ऐसा कर रहे हैं.भयावह है कि बाइडन प्रशानस ने उन्हें इतन् लंबे के लिए छोड़ दिया.”
केवल 8 दिन के लिए
सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर पिछले साल जून में बोइंग के स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट से केवल 8 दिन के लिए इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में गए थे. लेकिन तकनीकी गड़बड़ी की वजह से उनके यान को खाली ही वापस लौटा पड़ा और उन्हें अस्थायी तौर पर स्पेस स्टेशन में ही रुकना पड़ता. तब से 8 महीने गुजर चुके हैं, उनकी वापसी की तारीख तय नहीं हुई है.
क्या थी पिछले महीने तक स्थिति
विलियम्स और विल्मोर का स्पेस में रुकने के कारण उन्होंने स्पेस स्टेशन में ही कुछ जिम्मेदारियां दी गई थीं. अगस्त 2024 में ही नासा ने स्पेस एक्स के क्र 9 अभियान को दोनों को वापस लाने की जिम्मेदारी दे दी थी. क्रू 9 की उड़ान काफी पहले ही फरवरी 2025 में तय कर दी गई थी. लेकिन चूंकि स्पेस एक्स को अपनी अगली पीढ़ी का ड्रैगन स्पेस क्राफ्ट तैयार करना था, यह उड़ान मार्च 2025 तक टल गई थी.
क्या राजनीति हो रही है?
लेकिन जिस तरह से पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने और उसके बाद मस्क ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है. उससे लगता है कि बाइडन प्रशासन ने ही दोनों एस्ट्रोनॉट्स को वापस लाने को गंभीरता से नहीं लिया. वहीं ऐसा भी नहीं है कि दोनों एस्ट्रोनॉट्स को वापस लाने के लिए मांग नहीं उठी. मीडिया में कई बार इस पर खबरें आईं और नासा ने साफ किया कि दोनों एस्ट्रोनॉट्स स्वस्थ हैं और अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं.
नासा की दलील
जहां एक तरफ मामले की राजनीति हो रही है, दूसरी तरफ नासा ने साफ किया रहै कि एस्ट्रोनॉट्स फंसे नहीं हैं. एजेंसी ने एक बार फिर साफ किया है कि दोनों एस्ट्रोनॉट्स की सेहत बहुत अच्छी है और दोनों बहुत उत्साह से काम कर रहे हैं. सुनीता विलियम्स तो इस समय स्पेस स्टेशन की ही कमांडर हैं जो वहां मौजूद किसी भी शख्स के लिए सर्वोच्च पद है. उन्होंने हाल ही में दो हफ्तों में अपनी दूसरी स्पेस वॉक भी पूरी की है.
क्या आपात स्थिति नहीं थी?
एक्सपर्ट्स पहले ही कह चुके हैं कि विलियम्स और विल्मोर को धरती पर वापस फौरन लाना आपात स्थिति नहीं थी  यही कारण है कि नासा ने इस मामले में कभी भी जल्दी बाजी नहीं दिखाई, बल्कि इसे अवसर की तरह लिया और सुनीता विलियम्स और विल्मोर की सेवाएं लेने के बारे में सोचा. इसीलिए उन्होंने रूटीन उड़ानों के जरिए ही वापस लाने पर विचार किया गया.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Google search engine
Google search engine

Most Popular