Wednesday, April 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeLatest Newsपंजाब, चंडीगढ़ में 31 जनवरी से 3 फरवरी तक बारिश का अलर्ट...

पंजाब, चंडीगढ़ में 31 जनवरी से 3 फरवरी तक बारिश का अलर्ट जारी

पंजाब और चंडीगढ़ के निवासियों के लिए राहत की खबर है।

पंजाब और चंडीगढ़ के निवासियों के लिए राहत की खबर है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 31 जनवरी से 3 फरवरी तक इन क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है। इससे घने कोहरे और शीतलहर से राहत मिलेगी।

हालांकि, वर्तमान मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, लुधियाना और चंडीगढ़ में 31 जनवरी से 3 फरवरी तक बारिश की संभावना नहीं है। इन दिनों में मौसम मुख्यतः धुंधला और आंशिक रूप से धूप वाला रहेगा, तापमान दिन में 24-26°C और रात में 9-13°C के बीच रहने की उम्मीद है।

वहीं, राजधानी दिल्ली और एनसीआर में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। कड़ाके की सर्दी, शीतलहर और घना कोहरा लगभग खत्म हो चुका है। अब राजधानी में तेज धूप लगातार प्रचंड होती जा रही है, जिससे जनवरी में ही मार्च जैसी गर्मी का एहसास होने लगा है।
मौसम विभाग के अनुसार, इस साल सर्दी के दिनों में अपेक्षित ठंड नहीं रही और अब तापमान सामान्य से ऊपर जा रहा है। आमतौर पर जनवरी में जिस तरह की ठंड पड़ती है, वह इस बार कम देखी गई, और अब दिन में तेज धूप के कारण तापमान तेजी से बढ़ रहा है।
इसके साथ ही मौसम विभाग ने आज पंजाब के कई जिलों के लिए घने कोहरे और शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। अमृतसर, गुरदासपुर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और एस.ए.एस. नगर में घने कोहरे के चलते वाहन चालकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। वहीं, पठानकोट, गुरदासपुर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फरीदकोट और मोगा में शीतलहर के लिए भी अलर्ट जारी किया गया है।
अगले तीन दिन तक बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, 29 जनवरी से दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं, जिससे राज्य में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। हिमाचल प्रदेश में संभावित बर्फबारी का असर पंजाब के तापमान पर भी पड़ सकता है और ठंडी हवाएं राज्य में ठंड बढ़ा सकती हैं।
30 जनवरी से 1 फरवरी के बीच पंजाब के कई जिलों में रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है। खासतौर पर पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर और होशियारपुर के कुछ इलाकों में लगातार तीन दिनों तक बारिश हो सकती है। इसके अलावा, अन्य जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग ने लोगों से बदलते मौसम के अनुरूप सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments