Tuesday, April 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeLatest NewsPunjab में सुबह-सुबह प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, चला पीला पंजा

Punjab में सुबह-सुबह प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, चला पीला पंजा

ADC हरजेंद्र सिंह ने गुरदासपुर के दुकानदारों को अपील करते हुए कहा कि वे खुद ही अवैध कब्जे हटा लें नहीं तो प्रशासन फिर से कार्रवाई करेगा।
 गुरदासपुर शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु रूप से चलाने व अवैध कब्जे हटाने के लिए आज सुबह 4 बजे प्रशासन और नगर काउंसिल ने बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान अतिरिक्त जिलाधीश हरजिंदर सिंह भी खुद मौके पर मौजूद रहे जिन्होंने खुद अवैध कब्जे तोड़ने की सारी कार्रवाई की निगरानी की।
PunjabKesari
इस दौरान फिश मार्केट, मेन बजार, मुख्य रोड आदि सहित विभिन्न सड़कों पर पड़ा सामान कब्जे में ले लिया गया और जिन दुकानदारों ने सड़कों की जगह में शैड व सीढ़ियां बनाई हुई थी, वो सभी को तोड़ दिया गया। इस मौके पर ADC हरजेंद्र सिंह ने गुरदासपुर के दुकानदारों को अपील करते हुए कहा कि वे खुद ही अवैध कब्जे हटा लें नहीं तो प्रशासन फिर से कार्रवाई करेगा। उन्होंने कहा कि आज विभिन्न जगहों पर पड़ी रेडियां व खोखे नहीं तोड़े गए क्योंकि वह गरीब लोगों के कारोबार है लेकिन अगर इन लोगों ने खुद ही रेहड़ियां व खोखे नहीं हटाए तो आगे की कार्रवाई के समय इन सबको उठा दिया जाएगा। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि वह इस कार्रवाई में सहयोग दे।

PunjabKesari

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments