Sunday, August 30, 2026
HomeLatest Newsमहाकुंभ भगदड़ के बाद एक्शन में PM मोदी, चौथी बार CM योगी...

महाकुंभ भगदड़ के बाद एक्शन में PM मोदी, चौथी बार CM योगी से की बात

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में हर दिन भीड़ बढ़ती ही जा रही है।

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में हर दिन भीड़ बढ़ती ही जा रही है। आज बुधवार को मौनी अमावस्या के उपलक्ष्य में करोड़ो की संख्या में श्रद्धालुओं के आने से संगम क्षेत्र में देर रात भगदड़ मच गई। जिसमें कई लोग घायल हो गए।
वहीं प्रशासन ने इस मामल को अब संभाल लिया है। इस घटना के बाद स्थिति की निगरानी करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सक्रिय हो गए हैं।
प्रधानमंत्री मोदी की निगरानी
दरअसल, इस घटना के बाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुंभ मेला की स्थिति पर पूरी तरह से नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लगातार संपर्क किया और स्थिति का जायजा लिया।
अब तक पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से 4 बार फोन पर बात की है। वे महाकुंभ के आयोजन की सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर बेहद सतर्क हैं और इसकी निगरानी कर रहे हैं।
गृह मंत्री अमित शाह की सहायता का वादा
घटना के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की ओर से उत्तर प्रदेश सरकार को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया। अमित शाह ने मुख्यमंत्री से स्थिति के बारे में जानकारी ली और हर संभव सहायता देने का वादा किया।
मुख्यमंत्री योगी की श्रद्धालुओं से अपील
घटना के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे संगम नोज की ओर न जाएं और अपने नजदीकी घाट पर ही स्नान करें। उन्होंने प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने की अपील भी की और साथ ही कहा कि श्रद्धालु किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें।
संगम क्षेत्र में मची भगदड़
प्रयागराज के संगम क्षेत्र में महाकुंभ के दौरान मौनी अमावस्या स्नान के पहले देर रात भगदड़ मच गई। इस घटना के कारण कई लोग घायल हो गए।
भीड़ इतनी बढ़ गई थी कि लोग सोते हुए श्रद्धालुओं पर बैरिकेड तोड़कर चढ़ गए। इस हादसे में कुछ लोगों की मौत होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि प्रशासन ने अब तक किसी की मौत की पुष्टि नहीं की है।
आगे की स्थिति
घटना के बाद प्रशासन स्थिति को नियंत्रित करने में लगा हुआ है और श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे नियमों का पालन करें। सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Google search engine
Google search engine

Most Popular