Sunday, April 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeLatest Newsपंजाब में AAP ने किया दलितों का अपमान, Ambedkar की प्रतिमा तोड़ने...

पंजाब में AAP ने किया दलितों का अपमान, Ambedkar की प्रतिमा तोड़ने पर भड़के Sambit Patra

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पुरी से सांसद संबित पात्रा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर प्रेस कांफ्रेंस कर AAP पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

संबित पात्रा ने कहा कि संसद की शुरुआत में ही संविधान पर चर्चा की मांग की है लेकिन सुबह जो खबर सामने आई, वो दिल दहला देने वाली है। कल ही हमने 76वां गणतंत्र दिवस मनाया लेकिन पंजाब में जो भी कुछ हुआ, वो शर्मनाक है। बाबा साहेब आंबेडकर की प्रतिमा को हथौड़ी से क्षति पहंचाई गई।
संबित पात्रा ने सवाल उठाया कि अरविंद केजरीवाल की AAP की कौन सी साजिश है कि कोतवाली पुलिस के सामने बाबा साहेब की प्रतिमा का अपमान किया गया? आंबेडकर के इस अपमान पर उनकी पूरी टीम चुप है। संबित पात्रा ने कहा कि ये बिना सहमित के ये नहीं हो सकता।

SAIL BAIL JAIL- संबित पात्रा

संबित पात्रा ने कहा कि यह पहला मौका नहीं है जब AAP ने दलितों का अपमान किया है। पंजाब में दलित सीएम बनाने की बात कही थी लेकिन आज तक नहीं बनाया गया। आप का असली चेहरा आप-दा है। SAIL, JAIL और BAIL… पहले दिल्ली को बेचना, फिर जेल जाना और अब चुनाव लड़ना है। संबित पात्रा कहना है कि केजरीवाल अमृतसर उस जगह जाएं, जहां आंबेडकर की प्रतिमा का अपमान किया गया। वहां जाकर साष्टांग नमन करें और माफी मांगें। संबित पात्रा ने केजरीवाल से पद से इस्तीफे की मांग की है।

अपने ऊपर हमला ना करवाएं केजरीवाल जी-संबित

संबित पात्रा ने कहा कि मैं बड़ी जिम्मेदारी से कह रहा हूं कि आने वाले दिनों में अरविंद केजरीवाल अपने ऊपर कोई हमला करवा सकते हैं और इसका इल्जाम भाजपा पर लगायेंगे। मैं उसने कहना चाहता हूं कि वह यह ड्रामा ना करें बल्कि दलितों से माफी मांगें। उन्होंने कहा कि ये चुनाव जनता और जमानती के बीच हो रहा है।
इसके बाद संबित पात्रा ने एक के बाद एक आम आदमी पार्टी के नेताओं पर लगे आरोपों जा जिक्र कर तंज कसा है। जिसमें केजरीवाल, सत्येन्द्र जैन, अमानतुल्ला खान, सौरभ भरद्वाज समेत कई नेताओं के नाम शामिल हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments