Thursday, October 15, 2026
HomeLatest NewsAyodhya में भारी भीड़, महिला समेत दो श्रद्धालुओं की मौ'त, आज 10...

Ayodhya में भारी भीड़, महिला समेत दो श्रद्धालुओं की मौ’त, आज 10 लाख से ज्यादा लोगों ने किए रामलला के दर्शन

महाकुंभ का असर अब अयोध्या में दिख रहा है।

अयोध्या में आज 10 लाख से अधिक लोग रामलला का दर्शन करने पहुंचे।  जिसमें से दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई। सोमवार को कतार में लगी एक महिला और पुरुष अचानक गिर पड़े। जिसके बाद पुलिस दोनों श्रद्धालुओं को अस्पताल लेकर पहुंची, हालांकि डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
हार्ट अटैक से गई जान 
मौत का कारण भीड़ में दबाव के चलते हार्ट अटैक से बताया जा रहा है। मृतक महिला की पहचान हरियाणा के सोनीपत निवासी विमला (60) के रूप में हुई है। जबकि पुरुष की पहचान नहीं हो पाई है। ये दोनों लोग महाकुंभ से स्नान करने के बाद अयोध्या में रामलला के दर्शन करने आए थे।
महाकुंभ का आज 15वां दिन है। सुबह 10 बजे तक 53.29 लाख से ज्यादा लोग स्नान कर चुके हैं। अब तक 13.74 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं।
अंतरिक्ष से धरती पर सिर्फ महाकुंभ जगमग दिख रहा
नासा के अंतरिक्ष यात्री डॉन पेटिट ने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) से महाकुंभ की 2 तस्वीरें X पर शेयर की हैं। तस्वीरों में अंतरिक्ष से धरती पर सिर्फ महाकुंभ रोशनी से जगमग दिख रहा है।
26 फरवरी तक चलेगा मेला महाकुंभ
बता दें कि महाकुंभ दुनिया के सबसे बड़े और सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक समागमों में से एक है। यह हर 12 साल में भारत के चार स्थानों में से एक पर आयोजित किया जाता है। बता दें कि महाकुंभ मेला 13 जनवरी को शुरू हुआ है और यह 26 फरवरी तक चलेगा।
प्रमुख ‘स्नान’ तिथियां
29 जनवरी (मौनी अमावस्या – दूसरा शाही स्नान)
 3 फरवरी (बसंत पंचमी – तीसरा शाही स्नान)
 12 फरवरी (माघी पूर्णिमा)
 26 फरवरी (महा शिवरात्रि)।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Google search engine
Google search engine

Most Popular